logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्री महावीर बी.एड.कॉलेज में शरदोत्सव का आयोजन

श्री महावीर बी.एड.कॉलेज बांसवाड़ा में दिनांक 16. 10 .2024 को शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। छात्रध्यापक शैलेंद्र चावड़ा, नयन पाटीदार छात्राध्यापिका नेहा डांगी द्वारा मंच सज्जा औरअन्य व्यवस्था का कार्यभार संभाला। प्राध्यापिका विनीता कंसारा एवं प्रीति मेंनारिया के निर्देशन में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में प्राचार्य डॉक्टर श्री प्रवीण जैन के द्वारा दीप प्रज्वलंन एवं प्राध्यापिका रेखा त्रिवेदी द्वारा माताजी की स्तुति करते हुए गरबा का आयोजन किया गया। सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। प्राध्यापिका विनीता कंसारा द्वारा माताजी के भजन की प्रस्तुति दी गई और अंत में प्राध्यापक धर्मेंद्र जैन द्वारा आभार प्रकट किया गया।

401
5608 views

Comment