logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कनेक्शन के नाम पर तीस हजार रुपए रिश्वत मांग रहा था जेई, एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप

कनेक्शन के नाम पर तीस हजार रुपए रिश्वत मांग रहा था जेई, एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप

आवेदन के एक माह बाद भी नहीं किया कनेक्शन

फतेहगंज पश्चिमी में ग्राम बल्लिया के रहने वाले सुनील कुमार ने अपने पिता नत्थू लाल के नाम से सिंचाई के लिए ट्यूबवेल कनेक्शन का आवेदन मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में किया था। आवेदन संख्या 1008460004 9 सितंबर 2024 को दर्ज हुई थी। इस कनेक्शन के लिए अवर अभियंता आबिद हुसैन ने खेत का स्थलीय सर्वेक्षण और एस्टीमेट बनाने के बदले 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।
रिश्चत लेते एंटी करप्शन की टीम ने किया गिरफ्तार

शिकायत मिलने पर एंटी करप्शन टीम के ट्रैप टीम प्रभारी प्रवीण सान्याल और अन्य सदस्य शामिल थे। उन्होंने मामले की जांच कर, डीएम से दो गवाह लिये। बुधवार दोपहर 2:35 बजे, अवर अभियंता आबिद हुसैन को उनके कार्यालय में रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आबिद हुसैन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अभियुक्त के खिलाफ सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस थाना फतेहगंज पश्चिमी में एफआईआर दर्ज कर ली गई

166
1897 views

Comment