logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सुहानी ने बढ़ाया जिलें का नाम

-राज्य स्तरीय साइकिलिंग प्रतियोगिता में सुहानी ने मारी बाजी, हासिल किया दूसरा स्थान

छपरा । 12 वीं राज्य स्तरीय साइकिलिंग चैंपियनशिप में सारण जिले की सुहानी ने दूसरा स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में जिले के कुल 8 प्रतिभागी शामिल हुए थे, जिसमें सुहानी ने युवा बालिका वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
इस प्रतियोगिता में सुहानी कुमारी के अलावा शिखा कुमारी, सोनम सिंह, आशीष कुमार, बादल, मनीष, रजनीश समेत 8 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। टीम के कोच व सारण साइकिलिंग संघ के उपाध्यक्ष अमन राय थे । टीम मैनेजर के रूप में नगर अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी शामिल थे। अमन राज ने बताया कि पटना के हार्डिंग  रोड स्थित हज भवन से इस प्रतियोगिता को आयोजित किया गया।

  30 और 31 जनवरी को आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में राज्य भर के सैकड़ों प्रतिभागी शामिल थे। राज्य स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त कर वापस लौटने पर सुहानी कुमारी का छपरा में संघ की ओर से स्वागत किया गया और खुशी का इजहार किया गया।

 संघ के जिला सचिव प्रभातेस पांडेय ने कहा कि सुहानी कुमारी ने राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है और जिले का गौरव बढ़ाया है। इससे बालिकाओं को प्रेरणा मिलेगी और साइकिलिंग के क्षेत्र में बालिकाएं आगे आएंगी।

 इस मौके पर संघ के अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी ने कहा कि सारण जिले के युवा वर्ग हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहे हैं। साइकिलिंग के क्षेत्र में भी युवाओं ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। संघ के मुख्य संरक्षक विधान पार्षद इंजीनियर सच्चिदानंद राय, संरक्षक वंशीधर तिवारी, जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, राकेश सिंह, अमरेंद्र सिंह,संजीव चौधरी आदि ने बधाई दी है।

227
19928 views

Comment