logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नवागंतुक थाना अध्यक्ष से मिल व्यापारियों ने बताई अपनी समस्या, निराकरण हेतु दिया आश्वासन



दिनेश कुमार चौधरी/ जनमोर्चा संवाददाता
अंबेडकरनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल युवा अध्यक्ष न्यौरी अनीस मसूदी के नेतृत्व में नवागंतुक थाना अध्यक्ष कटका विवेक वर्मा से शिष्टाचार भेंट करते हुए संगठन की तरफ से पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट करते स्वागत किया गया।
युवाध्यक्ष अनीस मसूदी द्वारा व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को थाना अध्यक्ष से अवगत कराया गया। थाना अध्यक्ष द्वारा व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया गया।
श्री वर्मा ने व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल से कहा कि आप लोग अपने-अपने प्रतिष्ठानों एवं दुकानों पर सी.सी.टी.वी. कैमरा अवश्य लगाएं और सभी व्यापारियों को भी सी.सी.टी.वी. कैमरा लगाए जाने के लिए प्रेरित करें। विशेष तौर पर स्वर्ण व्यापारी एवं बड़े व्यापारी सी. सी. टी. वी.कैमरा अवश्य अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर लगाएं।
उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त करते कहा कि पुलिस आपकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर है।
उक्त अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष न्यौरी सुरेश अग्रहरि, युवा अध्यक्ष न्यौरी अनीस मसूदी, युवा जिला संगठन मंत्री प्रकाश गुप्ता उर्फ प्रदुमन, शिवम जायसवाल, मन्नू यादव, कोषाध्यक्ष मोहम्मद एहशान, उपाध्यक्ष शाहिद मनिहार सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।

196
20369 views

Comment