logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से झोलाछाप डॉक्टरों के हौसले बुलंद


सूरतगंज बाराबंकी: फर्जी नर्सिंग होमों का संचालन विभागीय अधिकारियों के संरक्षण में धड़ल्ले से संचालित हो रहा है।
जांच के अधिकारी करते है खानापूर्ति, सूरतगंज में दर्जनों अवैध नर्सिंग होम का कारोबार चल रहा है फिर भी इन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं करते हैं
इस अवैध कारोबार को न कोई रोकने वाला है और न ही कोई टोकने वाला। लिहाजा लापरवाही की वजह से ऐसे नर्सिंग होम में आये दिन जच्चा बच्चा की मौत होती रहती है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों की मानें तो आशा कार्यकर्ता की सांठगांठ व कमीशन के बलबूते यह अवैध नर्सिंग होम संचालन का धंधा फल फूल रहा है और फर्जी नर्सिंग होम संचालकों के हौसले बुलंद हैं। बताया जाता है कि सूरतगंज सीएचसी के आसपास में संचालित ऐसे नर्सिंग होम की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के आला अफसरों को भी है। इस संबंध में सिर्फ कागजी घोड़े ही दौड़ाए जाते हैं।
इन संचालकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग द्वारा ठोस कार्रवाई न होने से विभागीय अधिकारियों पर साठगांठ के आरोप भी लगाये जाने लगे हैं। यही नही यहां मरीजों से इलाज के नाम पर मोटी रकम वसूलने के बाद भी उन्हें समुचित उपचार मुहैया नहीं कराया जाता है।
मरीज व परिजनों के साथ की जाती है मनमानी नर्सिंग होम के संचालक मरीजों और उनके परिजनों के साथ मनमानी करते हैं। सूरतगंज भर में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सूत्र बताते हैं कि जो क्लीनिक और नर्सिंग होम नियमों और शर्तों की पूर्ति नहीं करते हैं, निरीक्षण करने के दौरान संबंधित टीम सख्त रुख अख्तियार तो करती है लेकिन सिर्फ दिखावे के लिए। बाद में पूरे मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।

248
4391 views

Comment