logo

बुरहानपुर म्यूजिक क्लब एवम गीत गाता चल संस्था के सयुक्त तत्वाधान में किशोर कुमार की पुण्यतिथि के अवसर पर भव्य आयोजन सम्पन्न




*बुरहानपुर म्यूजिक क्लब एवं गीत गाता चल संस्था के संयुक्त तत्वाधान में किशोर कुमार की पुण्यतिथि के उपलक्ष में भव्य आयोजन संपन्न।

रिपोर्टर भगवानदास शाह
बुरहानपुर। बीते रविवार 13 अक्टूबर को महान गीतकार स्व. किशोर कुमार की पुण्यतिथि के उपलक्ष में बुरहानपुर म्यूजिक क्लब एवं गीत गाता चल संस्था के संयुक्त तत्वाधान में खंडवा रोड़ स्थित एक निजी धर्मशाला में गीत गायन प्रतियोगिता का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें दोनों ही संस्थाओं के 100 से अधिक गायक एवं गायिका द्वारा एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति देकर स्व. किशोर कुमार को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सर्व प्रथम मां सरस्वती एवं किशोर कुमार के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। तत्पश्चात् कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर बुरहानपुर म्यूजिक क्लब के अध्यक्ष उमेश जंगाले ने लोगों को संबोधित कर स्व. किशोर कुमार के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भले ही आज हमारे बीच किशोर दा नहीं है, लेकिन उनकी यादें हर दिल में बसती हैं, ऐसे महान कलाकार से कई लोग प्रेरित होकर आज गीत, संगीत की दुनिया में अपना नाम रोशन कर रहे हैं। जंगाले ने कहा कि बुरहानपुर के कलाकारों को बड़ा प्लेट फार्म मुहैया कराना एवं उन्हें गीत, संगीत की दुनिया में हर संभव मदद करना हमारा मूल उद्देश्य है। वहीं बीएमसी के सचिव दिलीप कुमार मोरे ने भी अपने संबोधन में कहा कि गीत संगीत के क्षेत्र में प्रेक्टिस करना बहुत जरूरी है, इससे कलाकारों में और निखार आएगा। वहीं गीत गाता चल के अध्यक्ष पराग शुक्ला ने कहा कि दोनों संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में आज अनूठा आयोजन किया गया है, भविष्य में और भी अच्छे आयोजन कराए जायेंगे। इस दौरान गीतों पर अपनी प्रस्तुति देने वाले कलाकारों के लिए निर्णायको द्वारा अपना निर्णय सुनाया गया, जिसमें लालबाग निवासी स्नेह विजयवर्गीय द्वारा बेहतरीन गीत गाने पर उन्हें 11 हजार रुपए के प्रथम पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। जिसके बाद राष्ट्रीय कवि रमेशचंद्र शर्मा (धुंआधार) डॉ. लारेब एजाज, अनील देवरे, निलेश महाजन, दीपक सलूजा, सुनिल सलूजा, महेश शर्मा, डॉ. प्रकाश पाटिल, भगवानदास शाह, मुकेश महाजन, मो. अस्लम एवं महिला मंडल में सुनीता सिरतुरे, हेमा शर्मा, आरती मोरे, आरती रायकवार ने प्रथम विजेता रहे स्नेह विजयवर्गीय का पुष्पमाला से स्वागत कर उन्हें बधाई दी। वही कार्यक्रम के पश्चात् डॉ. लारेब एजाज को सर्वसम्मति से गीत गाता चल का उपाध्यक्ष बनाया गया, जिनका पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में गीत संगीत से जुड़े कलाकार मौजूद रहे।
स्नेह विजय वर्गीय को प्रथम पुरस्कार 11000/- ₹
राशि स्वरूप दिया गया।

12
7403 views