logo

आज चंडीगढ़ कॉग्रेस के 22 ग्राम इकाइयों के अध्यक्ष नव नियुक्त

इस साल होने वाले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस ने अपने संगठन को मजबूत करने की दिशा में अब गांवों की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल से सलाह-मशविरे के बाद आज 22 ग्राम इकाइयों के अध्यक्ष नियुक्त कर दिए। चंडीगढ़ में 13 नए गांव शामिल कर बने हैं अब 35 वार्ड

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि पार्टी संगठन की मजबूती व नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने में यह ग्राम इकाइयां महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। गौरतलब है कि हाल ही में चंडीगढ़ के 13 और गांव बहलाना, रायपुर खुर्द, रायपुरकलां, मक्खनमाजरा, दड़वा, मौली जागरां, किशनगढ़, कैंबवाला, खुड्डा अलीशेर, खुड्डा जस्सू, खुड्डा लाहौरा, सारंगपुर और धनास नगर निगम में शामिल कर लिए जाने के बाद नगर निगम के वार्डों की संख्या 26 से बढ़कर 35 हो गई है। यानी इस साल दिसम्बर में होने वाला नगर निगम चुनाव पार्षदों की 26 के बजाय 35 सीटों के लिए होगा।

ये बने ग्रामीण इकाइयों के अध्यक्ष

  • कुलदीप सिंह (कैंबवाला)
  • रमेश कुमार (किशनगढ़)
  • परमजीत सिंह (बहलाना)
  • राकेश शर्मा पूर्व सरपंच (खुड्डा लाहौरा)
  • ज्वाला सिंह (हल्लोमाजरा)
  • लखविंदर सिंह (धनास)
  • बलबीर चंद शर्मा (पलसोरा)
  • नरिंदर सिंह (बढेरी)
  • गुरिंदर सिंह (कजहेड़ी)
  • गुरपाल सिंह (अटावा)
  • गुरदीप सिंह (रायपुर कलां)
  • सुरमुख सिंह (मक्खन माजरा)
  • लछमन सिंह (रायपुर खुर्द)
  • नरेश कुमार शर्मा (खुड्डा अलीशेर)
  • सुरिंदर सिंह ठाकुर (मौलीजागरां)
  • हरबंस सिंह (खुड्डा जस्सू)
  • नरेश शोरी (दरिया)
  • कुलदीप सिंह (डड्डूमाजरा)
  • दलजीत सिंह (सारंगपुर)
  • तेजिंदर सिंह लक्की (बुटेरला)
  • हरभजन सिंह (बुड़ैल)
  • प्रदीप राणा (मलोया)

126
14658 views