logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लक्ष्मण वर्मा को भारत गौरव सम्मान से प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर किया सम्मानित

लक्ष्मण वर्मा
संवाददाता
थानागाजी । उपखंड क्षेत्र समीपवर्ती ग्राम हींसला निवासी लक्ष्मण वर्मा को 6 अक्टूबर को जयपुर में स्थित भैरूसिंह शेखावत सभागार (चैंबर ऑफ कॉमर्स, एमआईए जयपुर) में उम्मीद हेल्पलाइन फाउंडेशन एवं दिव्यांग जगत मीडिया समूह द्वारा दिव्यांगजनों के सहायता करने एव पत्रकारिता के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने पर भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। लक्ष्मण वर्मा पिछले कई वर्षों से दिव्यांगजनोंं की सहायता व उन्हें सरकारी सुविधाओं की जानकारी देने एव सकारात्मक पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया। वर्मा कई वर्षों से सामाजिक कार्यकर्ता के रुप में सत्यार्थी मूवमेंट फॉर ग्लोबल कैंपेशन में काम करते हुए लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर योजनाओं से लाभान्वित किया है । भारत गौरव सम्मान समारोह में राज्य मंत्री, रेलवे विभाग अनिल तालेड़ा और बॉलीवुड अभिनेत्री शशि शर्मा राजनीतिक पदाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने समस्त इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रिंट मीडिया के पत्रकार साथियों एवं समय-समय पर मार्गदर्शन करने वाले विद्वानों लेखको को दिया ।

142
1 comment
1649 views

Comment
  • Gajanand Sharma

    Congrechulation