logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विवेकानंद कॉलेज की दूसरी मंजिल से छात्रा ने लगाई छलांग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

विवेक विहार स्थित डीयू के विवेकानंद महिला कालेज की दूसरी मंजिल से रविवार सुबह एक छात्रा ने छलांग लगा दी। घायल हालत में 19 वर्षीय छात्रा को डॉ. हेडगेवार अस्पताल में भर्ती करवाया, हालत गंभीर होने पर उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया।

विवेक विहार थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि छात्रा बयान देने की स्थिति में नहीं है। उसके स्वजन से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।

परिवार के साथ पीतमपुरा में रहती है छात्रा
पुलिस ने बताया कि छात्रा परिवार के साथ पीतमपुरा इलाके में रहती है। वह डीयू के स्कूल आफ ओपन लर्निंग से स्नातक कर रही है। विवेकानंद कालेज में हर रविवार को उसकी कक्षा लगती है। वह छह अक्टूबर को कालेज गई थी। अचानक से दूसरी मंजिल से नीचे कूद गई।

सुबह 10:50 बजे मामले की सूचना पुलिस को दी गई। छात्रा के हाथ और पैर में काफी चोटें आई हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रा के स्वजन को वारदात की सूचना दी।

152
10528 views

Comment