logo

राष्ट्र की मजबूती के लिए आगे आएं युवा: अजित कुमार सिंह

रामेश्वर। राष्ट्र की मजबूती युवाओ के सकारात्मक सोच पर निर्भर है। राष्ट्र धर्म और राष्ट्र प्रेम हमें आत्मविश्वास दिलाती है। 72वे गणतंत्र पर राष्ट्र युवाओ के ताकत और सोच व आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास में लगी है ऐसे में युवा देश के गौरवशाली इतिहास से सबक लें और एक भारत श्रेष्ठ भारत की रचना में जूट जाएं। उक्त बातें गणतंत्र दिवस पर हनुमान मंदिर बरेमा पर तिरंगा ध्वज फहराते हुए साधन सहकारी समिति भटौली के अध्यक्ष व वरिष्ठ समाजसेवी अजीत कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में व्यक्त की। 
नमो नमः सेवादल के अध्यक्ष रंजीत तिवारी ने अतिथियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि -जहां सुमति तह सम्पत नाना,जहां कुमति तह विपत्ति निधाना'। यह उक्ति हम युवाओ को प्रेरणा प्रदान करती है कि आओ मिलकर समाज, देश को मजबूत बनाएं।मन्दिर पर युवाओं की एकजुटता ने युवा सोच की कड़ी को प्रखर कर दिया। युवाओ ने हाथों में पुष्प लेकर संकल्प लिया कि देश की रचना में हम साथ निकल मजबूत राष्ट्र बनाएंगे।
प्रमुख रूप से हेमंत सिंह,अजय तिवारी,सुनील सिंह,विनीत,शुभम सिंह,आकाश,सतीश सिंह,रघुपत तिवारी ने भाग लिया।

126
14645 views
  
28 shares