logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रदेश में क्रांगेस की एकतरफा हवा, खरखौदा सीट भी भारी अंतर से जीतेंगे : जयवीर



खरखौदा ( राहुल राघव) :
क्रांगेस प्रत्याशी जयवीर वाल्मीकि ने अपने जनसंपर्क में कहा कि हरियाणा में राहुल गांधी व प्रियंका गांधी की रैली के बाद हरियाणा की जनता में एकतरफा माहौल है। एक तरफ जहां प्रदेश में एकतरफा कांग्रेस की सरकार बनेगी व भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा मुख्यमंत्री बनेंगे, वहीं दूसरी तरफ खरखौदा हलके से चौथी बार भी कांग्रेस भारी मतों के अंतराल से जीत दर्ज करेगी। जयवीर वाल्मीकि ने कहा कि जो विकास कार्य खरखौदा के रूके हुए हैं वे विकास कार्य दोबारा से शुरू होंगे। खरखौदा शहर का पहला विकास कार्य पानी निकासी का होगा। चाहे 100 करोड़ रुपए खर्च हो या 200 करोड़ रुपए खर्च हो। खरखौदा के विकास में किसी भी तरह की कोई कसर बाकी नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एकतरफा लहर है।

251
8443 views

Comment