logo

ढाई वर्षीय आसिमा ने फहराया तिरंगा, हिन्दू संगठन ने प्रदर्शित की अनोखी मिसाल

 वाराणसी। आज 72वें गणतंत्र के गर्वोत्सव के सुअवसर पर उमरहा बाजार मे कृष्णा एग्री मार्ट के सामने हिन्दू युवा वाहिनी भारत के पदाधिकारियों द्वारा गणतंत्र का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 

आज पूरा उमरहा बाजार गणतंत्र दिवस पर कई तरह के आयोजनों से सराबोर हो गया। 
आज हिन्दू युवा वाहिनी भारत ने मिसाल दिखाते हुए मिशन शक्ति के तहत झंडारोहण, हिन्दू-मुस्लिम एकता,बाजार मे प्रभातफेरी जैसे कार्यक्रम किये।

 ध्वजारोहण का कार्य मिशन शक्ति के तहत मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की अध्यक्षा मीना तिवारी और ढाई वर्षीय मुस्लिम लङकी आसिमा ने संयुक्त रूप से किया।

पदाधिकारियो को अध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा ने ध्वजारोहरण के बाद समस्त पदाधिकारियो,व गणमान्य लोगों को को कर्तव्य और बालिका सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।
 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्वतन्त्रता आंदोलन की ऐतिहासिक परम्परा का निर्वहन करते हुए प्रभात फेरी निकाली और स्वतंत्रता आंदोलन के नायकों द्वारा बताए सद्भाव और भाईचारे की राह पर चलने का संकल्प लिया।

प्रभातफेरी के दौरान पदाधिकारियो ने 'विजयी विश्व तिरंगा प्यारा' 'रघुपति राघव राजाराम' 'भारत माता की जय', 'भारत का संविधान जिंदाबाद', 'जय जवान जय किसान' जैसे गीत गाये व नारे लगाए। प्रभातफेरी का समापन बाजार मे स्थित कृष्णा एग्री मार्ट के सामने अवस्थित देश के तिरंगे के समक्ष राष्ट्रगान के साथ किया गया।कार्यक्रम मे सभी पदाधिकारियों के साथ मुख्य अतिथियों में
अश्वनी त्रिपाठी बीजेपी नेता
श्रीमती मीना तिवारी (जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा)
नेम चंद्र मौर्य (जिला सह संगठन मंत्री) श्री राजबहादुर राम (मंडल उपाध्यक्ष) उदल पटेल, (एम एक्सीलेंट पब्लिक स्कूल), राम लोचन सिंह, राम अवतार यादव, मंगल जायसवाल, ग्राम प्रधान सुबीर सिंह , विजय प्रकाश पाठक जी, जिला संयोजक  उपेन्द्र कुमार मिश्रा (पिंटू गुरू) जी, जिला अध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा (सोनू) जी,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सन्तोष कुमार दुबे (गुड्डू महाराज)जी, जिला संगठन महामंत्री हिमांशु पांडेय जी, जिला मीडिया प्रभारी प्रीतेष त्रिपाठी (प्रीत) जी , जिला सह मीडिया प्रभारी  आयुष शुक्ला जी,  जिला कोषाध्यक्ष गिरीश चन्द्र पांडेय जी, जिला आईटी सेल सह प्रभारी अशोक कुमार पाण्डेय जी, जिला उपाध्यक्ष धनेश विश्वकर्मा जी, जिला उपाध्यक्ष देवेश पांडेय जी, जिला उपाध्यक्ष मनीष चौबे जी, जिला उपाध्यक्ष आनंद पांडेय जी,
जिला उपाध्यक्ष सौरभ पाण्डेय (लकी)जी, जिला उपाध्यक्ष लकी कुमार जी, जिला उपाध्यक्ष आलोक चौबे जी, जिला मंत्री पंकज चौबे जी,  जिला मंत्री हिमांशु यादव जी, जिला मंत्री नीरज गुप्ता जी, जिला मंत्री मोहित विश्वकर्मा जी,  जिला मंत्री आकाश सेठ जी, जिला मंत्री विवेक सिंह जी, जिला मंत्री बच्चे लाल गुप्ता जी, संदीप पाण्डेय जी,श्री धीरेन्द्र मिश्रा जी, श्री वीरेन्द्र मिश्रा जी एवं श्री सुरेन्द्र मिश्रा जी और सहयोगियों में अलीम गोलू अंशु सुनील दीपक गुप्ता अनूप गुप्ता नीरज गुप्ता अकबर अली कैमरामैन राजेश  प्रजापति आफताब अली रिंकू पटेल सोनू गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें ।

126
14653 views
  
11 shares