logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Banka News: स्वच्छता ही सेवा 2024 के तहत जन जागरूकता गतिविधियां एवं साफ सफाई कार्यक्रम का किया जा रहा है आयोजन

कुमार चंदन,बांका।
बांका: स्वच्छता ही सेवा 2024 के तहत सभी प्रखंडों में व्यापक पैमाने पर जन जागरूकता गतिविधियां एवं साफ सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत विद्यालयों में स्वच्छता गतिविधियों पर प्रतियोगिता, स्लो साइकिल रेस, स्वच्छता पर हैंड मेड प्रोजेक्ट, हाथ धुलाई, शपथ, पेंटिंग, निबंध लेखन, स्वच्छता संवाद आदि का आयोजन किया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर हाथ धुलाई, नाखून की सफाई, व्यक्तिगत स्वच्छता, व्यवहार परिवर्तन आदि का कार्यक्रम किया जा रहा है। साथ ही जीविका समूह एवं ग्राम संगठनों में स्वच्छता संवाद , स्वच्छता रैली आदि कार्यक्रम किया जा रहा है। स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता के तहत स्वच्छता चौपाल का आयोजन किया जा रहा है।

155
1911 views

Comment