logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Banka News: चुलाई शराब बरामद,अभियुक्त गिरफ्तार, 03 व्यक्तियों को शराब सेवन के आरोप में किया गिरफ्तार

कुमार चंदन,बांका।
बांका: बांका थानान्तर्गत समुखिया मोड़ के पास अ०नि० दीपक, मह‌तो के नेतृत्व में बुधवार को छापेमारी के नौरान अभियुक्त मुन्ना टुड्डू, पीता स्व० सुखी टुड्डू, पता - कुम्हरा, थाला - अमरपुर, जिला- बांका के हाथ में लिए झोला से करीब 10.000 ली० चुनाई शराब बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। एक अन्य कार्यवाही के दौरान बेलहर थानान्तर्गत बेलडीहा मोड़ के पास अ०नि० गौरीशंकर कुमार के नेतृत्व में छापेमारी में अभियुक्त पंकज कुमार साह, पीता माधव साह पता - गंगापुर, थाना सुलतानगंज, जिला- भागलपुर के हाथ में लिए प्लास्टिक के एक झोला से करीब 03.500 ली० चुलाई शराब बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया एक अन्य कार्यवाही के दौरान अमरपुर थानान्तर्गत खुर्दकोल गांव सड़क के किनारे प्र० अ०ति० शिल्पी प्रजापति के नेतृत्व में छापेमारी के दौरान अभियुक्त राजन तांती, पीता- जैंटू तांती, पता - जगदीशपुर, थाना जगदीशपुर, जिला- भागलपुर के कब्जे वाले गमछे में पॉलीथीन पाउच में बंधा हुआ करीब 01.000 लीटर तथा मोहन चौधरी, पीता - बालमुकुन्द्र चौधरी, पता खुर्द्रकोल, थाना- अमरपुर, जिला- बांका के कब्जे वाले पॉलिथीन के थैला से पॉलिथीन पाउच में बंधा कुल-03 पाउच में करीब 03.000 ली० चुलाई शराब बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया इसके अतिरिक्त कुल- 03 व्यक्तियों को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से वे जुर्माना देकर मुक्त किए गए।

161
879 views

Comment