logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भारतीय जवान किसान पार्टी ने तोशाम से भाजपा प्रत्याशी श्रुति चौधरी को दिया समर्थन।

भारतीय जवान किसान पार्टी ने तोशाम से भाजपा प्रत्याशी श्रुति चौधरी को दिया समर्थन। भारतीय जवान किसान पार्टी के अध्यक्ष आनंद कुमार शर्मा व जिला अध्यक्ष श्रवण पुनियां ने श्रीमती किरण चौधरी से भिवानी स्थित उनके निवास स्थान पर मुलाक़ात करके तोशाम से भाजपा प्रत्याशी श्रुति चौधरी को अपना समर्थन दिया। पार्टी अध्यक्ष आनंद कुमार शर्मा व श्रवण पुनियां ने कहा की चौधरी बंसीलाल जी ने जवान- किसान व मजदूरों साहित हर वर्ग के कल्याण के लिए काम किए ओर हरियाणा का निर्माण किया। उन्होंने कहा की श्रुति चौधरी ने सांसद रहते हुए किसानों के हितों के लिए ऐतिहासिक कार्य किए ओर पाले को प्राकृतिक आपदा में शामिल करवाया ओर विकास के ऐतिहासिक कार्य किए हैं । उन्होंने कहा चौधरी बंसीलाल जी, सुरेंद्रसिंह जी, किरण चौधरी जी ओर श्रुति चौधरी ने हमेशा ईमानदारी से राजनीति की है। उन्होंने कहा की किरण चौधरी ओर श्रुति चौधरी जी की विकास की सोच व ईमानदारी को देखते हुए आज भारतीय किसान जवान पार्टी अपना समर्थन श्रुति चौधरी को देती है ओर अपने हर एक कार्यकर्ता को श्रुति चौधरी के लिए दिन रात जुटने का निर्देश दिया।

137
20255 views

Comment