logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

इटारसी के धौखेड़ा के पास एक दीवार से टकरा गई। बस हादसे में दो छात्राएं हुई घायल।

भोपाल से सारणी आ रही यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर इटारसी के धौखेड़ा के पास एक दीवार से टकरा गई। इस घटना के बाद बस में चीख पुकार मच गई। बस में बैठी 2 छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों छात्राओं को अस्पताल में भेजा गया है।

एक युवती की हालत गंभीर होने पर उसे एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया है। घटना के बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया।भोपाल से सारणी आ रही विजयवर्गीय बस (एमपी 10 एमएम 9999) के चालक की लापरवाही से धौखेड़ा रोड के पास एक दीवार से टकरा गई।हादसे में दो छात्राएं घायल हुई हैं।बस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और सामने का कांच भी टूट गया। जानकारी मिलते ही इटारसी पुलिस मौके पर पहुंची।

घायल छात्रा माधुरी सोनी ने बताया कि वह आज अपनी मां सुनीता के साथ एसएससी फिजिकल का पेपर देने भोपाल गई थी। पेपर देने के बाद बस से इटारसी आ रही थी। धौखेड़ा के पास हादसा हो गया। माधुरी को सिर, हाथ और पीठ में चोटें आई हैं। घायल को निजी अस्पताल शिफ्ट किया गया है।

वही भोपाल से शाहपुर आ रही कॉलेज छात्रा शिवानी गुप्ता घायल हैं। इन्हें हाथ और सिर में भी चोट आई है। पुलिस ने कंडक्टर को हिरासत में ले लिया है और बस को थाने पर खड़ा कराया है।

156
2303 views

Comment