logo

लुधियाना के DCP राजिंदर सिंह चीमा का हुआ निधन

पंजाब पुलिस में बतौर डीसीपी सेवाएं दे रहे राजेंद्र सिंह चीमा का सोमवार सुबह लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में निधन हो गया। वह इस समय लुधियाना में ऑपरेशन एंड सिक्योरिटी पद पर तैनात होकर अपनी सेवाएं दे रहे थे। विगत एक माह से अस्वस्थ होने के कारण उनका डीएमसी अस्पताल में उपचार चल रहा था। जहां सोमवार सुबह 10:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। चीमा के देहांत की खबर सुनते ही पुलिस फोर्स के अधिकारी, कर्मचारी तथा उनकी जानकारी में शोक की लहर दौड़ गई। इसके बाद से महानगर के पुलिस अधिकारियों तथा जानकारों द्वारा उनके परिवार के साथ दुख सांझा करते हुए सहानुभूति दी जा रही है।

कपूरथला में एक्सीडेंट के बाद से चल रहे थे अस्वस्थ
एडीसीपी हेडक्वार्टर आईपीएस अश्विनी गोटियाल ने डीसीपी चीमा के देहांत पर शोक जताते हुए कहा कि 2 साल पहले उनका कपूरथला में एक्सीडेंट हुआ था। जिसके बाद से वह अस्वस्थ चल रहे थे। एक महीना पहले तबीयत फिर से खराब होने के कारण उन्हें डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उपचार के दौरान उनके ब्रेन की सर्जरी भी हुई थी। सोमवार सुबह 10:30 बजे ब्रेन स्ट्रोक आने की वजह से उनका निधन हो गया।

पत्नी व बेटे कनाडा से रवाना
बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी और दो बेटे कनाडा में हैं। जबकि वह यहां बीआरएस नगर में अपनी मां के साथ रहते थे। उनके निधन का समाचार सुनते ही उनका परिवार कनाडा से रवाना होने की तैयारियों में जुट गया है।

126
14659 views
  
1 shares