logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रानीगंज में दुर्गोत्सव की तैयारी: 75 पूजा समितियों को मिला 85 हजार का अनुदान

रानीगंज में दुर्गोत्सव की तैयारी: 75 पूजा समितियों को मिला 85 हजार का अनुदान

रानीगंज - पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रेरणा से रानीगंज थाने के सौजन्य से आगामी दुर्गोत्सव को लेकर एक समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बुधवार को रानीगंज बड़े बाजार स्थित सीताराम जी भवन में आयोजित इस बैठक में 75 दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान, पंजीकृत दुर्गापूजा समितियों को पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से 85 हजार रुपये के चेक वितरित किए गए। इस बैठक में रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी, डीसी धुर्बो दास, एसीपी सेंट्रल टू विमान मिर्धा, रानीगंज थाने के प्रभारी विकास दत्ता, पंजाबी मोड़ चौकी के प्रभारी रबिन्द्रनाथ दलाई, बल्लवपुर चौकी के प्रभारी सोमेन बनर्जी, नीमचा चौकी के प्रभारी मलय दास सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। इसके साथ ही तृणमूल कांग्रेस रानीगंज शहर के अध्यक्ष रुपेश यादव, आसनसोल नगर निगम के मेयर परिषद सदस्य दिव्येंदु भगत, बोरो के इंजीनियर कौशिक सेनगुप्ता, रानीगंज चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष अरुण भर्तियां, सचिव अरुणोमोई कुंडू, समाजसेवी तापस तिवारी और पार्षद डॉ. एस माजी भी उपस्थित रहे।

इस मौके पर डीसी धुर्बो दास ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह बैठक महत्वपूर्ण है। प्रशासन ने पूजा समितियों को सुरक्षा मानकों का पालन करने और प्रशासनिक सहयोग के साथ त्योहार को सफल बनाने की अपील की। विधायक तापस बनर्जी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार का यह अनुदान पूजा आयोजकों को आर्थिक मदद प्रदान करेगा, जिससे वे भव्य और सुरक्षित तरीके से दुर्गोत्सव मना सकें।

पूजा समितियों ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का आभार व्यक्त करते हुए इस आर्थिक सहायता को महत्वपूर्ण बताया, जिससे आयोजन की तैयारियों में बड़ी मदद मिलेगी।

194
2404 views

Comment