logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा संघ के प्रांतीय नेतृत्व की आवाहन पर अलीगढ़ मंडल के शिक्षकों का धरना

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा संघ के प्रांतीय नेतृत्व की आवाहन पर अलीगढ़ मंडल के शिक्षकों का धरना पुरानी पेंशन की बहाली, निशुल्क चिकित्सा सुविधा कराए जाने, वित्तविहीन विद्यालय के शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन आदि 26 सूत्रीय मांगों को पूरा करने के लिए सरकार उपेक्षा एवं उदासीन पूर्ण रवैया अपना रही है
40 वर्षो के सेवा अभिलेख शिक्षा निदेशक (मा०) शिक्षा सामान्य (१) तृतीय अनुभाग प्रयागराज के पत्रांक शिक्षा सामान्य (१) तृतीय/16069/ 2024-25 दिनांक 28.8.2024 प्रदेश के समस्त शिक्षा निदेशकों को आदेश निर्गत किया गया है कि माध्यमिक शिक्षा विभाग में हुई 40000 से अधिक अध्यापकों/चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की भर्ती में की गई अनियमितता के सापेक्ष सतर्कता अधिष्ठान अयोध्या द्वारा मांगे जा रहे हैं।
जिसका शिक्षक विरोध कर रहे हैं। अतः 26 सितंबर 2024 को अलीगढ़ मंडल (अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज) के शिक्षकों का धरना संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय अलीगढ़ पर अपराह्न 12:00 बजे से आयोजित हो रहा है। इसमें मंडल अलीगढ़ के शिक्षक भारी संख्या में उपस्थित होंगे

भवदीय
जगवीर किशोर जैन
(पूर्व सदस्य विधान परिषद )
देवेंद्र कुमार यादव
(प्रांतीय मंत्री)
डॉक्टर दिलीप कुमार अमौरिया मंडलीय अध्यक्ष
आलोक दुबे
(मंडलीय मंत्री)

117
2180 views

Comment