logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सतना (मैहर) जिले के रामनगर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत जिगना की काली करतूत

सतना (मैहर) जिला के रामनगर ब्लॉक में स्थित जिगना ग्राम पंचायत में समय 11:58 बजे के करीब मैं गया जहां यह पाया गया कि कई श्रमिक पंचायत खुलने के इंतजार में बैठे हैं परंतु पंचायत का ताला अभी भी लगा हुआ है यहां आए दिन यही स्थिती रहती है पंचायत में सरपंच सचिव वा सहायक सचिव आए दिन गायब रहते है इनका पंचायत में आने का कोई समय निर्धारित नहीं है जिससे पंचायत से होने वाले कार्य प्रभावित होते है साथ में ही श्रमिकों को काफी परेशानी होती है श्रमिक अपना कृषि कार्य वा मजदूरी कार्य को छोड़-छोड़ कर सचिव व सहायक सचिव के इंतजार में पंचायत में बैठे रहते है लेकिन सचिव का कुछ पता नही चलता पंचायत वासियों का कहना है कि सचिव महोदय अपने सगे संबंधी के कहने पर जो किसी भी योजना में पात्र हितग्राही है उनका नाम आवेदन हटा कर अपने सगे सम्बन्धी तथा सगे संबंधियों के कहने पर अपात्र हितग्राही को लाभ दिलाते है जिससे अपात्र हितग्राही के साथ सचिव का आर्थिक लाभ होता है जिगना पंचायत के हिनौता ग्राम के इंद्रभान , दलप्रताप मिश्रा , भोला प्रसाद मिश्रा और लक्ष्मीकांत तिवारी ऐसे हितग्राही है जिन्हे पीएम आवास की तत्काल जरूरत है लेकिन सचिव के द्वारा इन हितग्राहियों को पीएम आवास का लाभ न दिलाते हुए अपने सगे संबंधी और रिश्तेदार का आवास सूची में नाम जोड़ कर पात्र हितग्राही को हटा दिया गया तो हितग्राही द्वारा सविच महोदय से पूछा गया कि मेरा नाम क्यों नहीं आया तो सचिव महोदय का कहना है कि मैं अपने मन से करूंगा मेरा कोई कुछ नही कर सकता है जब की भोला प्रसाद , इंद्रभान दलप्रताप और लक्ष्मीकांत तिवारी के घर का निरीक्षण स्वयं सचिव द्वारा किया गया है जिसके साक्ष्य के लिए पंचायत सचिव के साथ भोला प्रसाद की फोटो भी अटैच है

287
13034 views

Comment