logo

चंडीगढ़ कॉग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बी बी बहल का निधन

चंडीगढ़ कांग्रेस (Chandigarh Congress) के अब तक सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष पद पर कार्यरत्त रहने वाले बीबी बहल (BB Bahal)  (भारत भूषण) का निधन हो गया है। वह इस समय अमेरिका (America) में अपनी बेटी के साथ रह रहे थे। बताया जा रहा है कि वह कोरोना (Corona virus) से पीड़ित थे। परिवार को संस्कार के लिए अभी तक शव नहीं मिला है।

कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने बहल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मालूम हो कि बहल 15 साल (2001-2015) तक चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर रहे जब तक वह अध्यक्ष रहे तब तक नगर निगम में कांग्रेस का कब्जा रहा और शहर से भी सांसद का चुनाव पवन बंसल जीते आए। बहल काफी हसमुख स्वाभाव के थे। अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने कभी भी राजनीति में अपना गुट बनाने का प्रयास नहीं किया।

पांच साल पहले वह अमेरिका में पत्नी के साथ अपने बेटी और दामाद के पास रहने के लिए चले गए थे। बीबी बहल पूर्व राष्ट्रपति प्रणम मुखर्जी के करीबी थे। जिनकी पिछले साल कोरोना से मौत हो गई थी। पूर्व मेयर रविंदर सिंह पाली भी बीबी बहल के करीबी रहे हैं। वह इस समय भी अमेरिका में बीबी बहल के संपर्क में थे। बीबी बहल दो साल पहले पूर्व मेयर रविंदर सिंह पाली की बेटी की शादी में भाग लेने के लिए चंडीगढ़ आए थे।मालूम हो कि बहल के अध्यक्ष पद से हटने के बाद छाबड़ा चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रधान बने थे। बीबी बहल का सेक्टर-26 में प्रेसिडेंट होटल है जो कि इस समय उन्होंने लीज पर दिया हुआ है। जब तक वह चंडीगढ़ में रहे तब तक वह खुद भी अपनी पत्नी के साथ होटल में ही रहते थे।कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा का कहना है कि बीबी बहल का अमेरिका में देहांत हो गया है। उनका कहना है कि बहल से राजनीति में उन्हें काफी सीखने को मिला।उनके पूर्व अध्यक्ष बहल के साथ काफी अच्छे संबध रहे हैं।

126
14676 views