logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*भाभी को बचाने ननद कूदी टांके में, दोनों की मौत:पानी भरने के दौरान फिसला था पैर, पुलिस जुटी जांच-पड़ताल में..!!*

*बाड़मेर*

फिलहाल दोनों के शवों को गिड़ा हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।
बाड़मेर में भाभी और ननद के टांके में डूबने से मौत होने का मामला सामने आया है। दोनों के शवों को बाहर निकालकर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। घटना बालोतरा जिले के गिड़ा थाने के पूनियों का तला गांव शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे की है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि भाभी को बचाने के लिए ननद टांके में कूदी पानी ज्यादा होने के कारण दोनों के डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार गिड़ा थाने के पूनियों का तला गांव निवासी पन्नी (22) पत्नि वीरमाराम और उसकी ननद लाछी (18) पुत्री चेतनराम दोनों घर का काम कर रही थी। भाभी पन्नी घर के बने टांके में पानी निकाल रही थी। अचानक भाभी का फिसल गया और टांके में गिर गई।

ननद लाछी टांके में गिरता देख चिल्लाते हुए पीछे कूद गई। आवाज सुनकर आसपास से ग्रामीण व परिजन पहुंचे। पानी ज्यादा होने के कारण दोनों डूब गई। सूचना मिलने पर गिड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों के शवों को बाहर निकाला गया। रात को शव को गिड़ा हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों का जमा हो गए।

गिड़ा थानाधिकारी देवाराम ने बताया- डूबने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों व परिजनों से जानकारी जुटाई गई। पैर फिसलने से भाभी पन्नी टांके में गिर गई। उसको बचाने के लिए उसकी ननद लाछी भी पीछे कूद गई। डूबने से दोनों की मौत हो गई।

दोनों के शवों को बाहर निकालकर गिड़ा हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए है। सुबह परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।मिली जानकारी के मुताबिक ननद लाछी अविवाहिता है। उसकी पन्नी की शादी करीब 3 साल पहले हुई थी।

129
789 views

Comment