logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

असीम उत्साह से मनाया जायेगा श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव, रविवार 6 अक्तूबर को निकलेगी परंपरागत भव्य शोभा यात्रा

श्री अग्रवाल युवा संगठन (रजि.)अलीगढ़ द्वारा आयोजित एक पत्रकार वार्ता में अलीगढ़ महानगर में विगत 34 वर्षों से आयोजित श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव की औपचारिक घोषणा अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल द्वारा विधिवत रूप से की गई। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि श्री अग्रवाल युवा संगठन द्वारा अग्रवाल समाज की मूल चेतना के अनुरूप संपूर्ण वर्ष महानगर में सेवा के विभिन्न प्रकल्पों का निष्पादन किया जाता है, साथ ही समाज के प्रवर्तक अग्रसेन जी महाराज की भव्य जयंती का आयोजन भी समाज के सहयोग से आयोजित होता है।

अलीगढ़ महानगर के रघुवीरपुरी स्थित स्वाद रेस्टोरेंट में अयोजित पत्रकार वार्ता में निवर्तमान संगठन अध्यक्ष व जयंती संयोजक नवीन अग्रवाल जलेसर ने बताया कि अग्रकुल प्रवर्तक अग्रसेन जी महाराज की 5148 वी जयंती महोत्सव श्री अग्रवाल युवा संगठन संगठन का सबसे प्रमुख आयोजन है। उन्होंने आगे कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के अवसर पर रविवार 6 अक्तूबर 2024 को भव्य शोभायात्रा के अतिरिक्त अनेक महत्वपूर्ण कार्यक्रम संगठन द्वारा आयोजित किए जाएंगे। जिसमें सबसे प्रमुख आयोजन को अग्रसेन चौक पर संपन्न होगा, जिसमें राष्ट्र उत्थान एवम विश्व शांति की कामना महायज्ञ का आयोजन सम्मान समारोह, अग्रज्योति पत्रिका के 31 वें अंक का विमोचन भी होगा।

उन्होंने आगे बताया कि इसी श्रृंखला में आगामी रविवार, 22 सितंबर 2024 को निःशुल्क नेत्र जांच व दंत जांच शिविर का आयोजन, इसके पश्चात 26 सितम्बर दिन गुरुवार को महिलाओं में आयरन की कमी के लिए एनीमिया शिविर का आयोजन डॉ दिव्या गुप्ता जी के सानिध्य में रश्मि नर्सिंग होम,स्वर्ण जयंती नगर में आयोजित किया जाएगा जिसमे आयरन की कमी को पूरा करने के लिए संगठन द्वारा एक सामिग्री का पैकेट भी वितरित किया जाएगा। साथ ही 3 अक्तूबर 2024 दिन रविवार को महाराज अग्रसेन के प्राकट्य दिवस पर महालक्ष्मी पूजन, नौ देवीयों का नृत्य मंचन एवं विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

श्री अग्रवाल युवा संगठन (रजि.)अलीगढ़ के महामंत्री एडवोकेट प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि आगामी रविवार, 22 सितंबर 2024 को संगठन द्वारा प्रस्तावित निशुल्क नेत्र जांच एवं दंत जांच शिविर का आयोजन महानगर के हाथरस अड्डा स्थित राजधानी कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा, जिसमें जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क चश्मा, दवाई वितरण एवं मोतियाबिंद के नि:शुल्क ऑपरेशन डॉक्टरों की सलाह अनुसार किए जाएंगे।
उन्होंने जानकारी दी कि डॉक्टर नीलेश मित्तल द्वारा नि:शुल्क नेत्र जांच एवं नि:शुल्क ऑपरेशन की सेवा दी जाएगी और ऑपरेशन में होने वाले समस्त खर्चो को भी संगठन द्वारा वहन ही किया जाएगा, साथ ही डा० अमित गुप्ता द्वारा दंत परीक्षण किया जाएगा।

संस्था के वित्त संयोजक विवेक अग्रवाल ' रॉयल ' ने बताया की जयंती पखवाड़े के दौरान 3 अक्टूबर 2024 को मां लक्ष्मी पूजन, कन्या पूजन, नौ देवीयों का नृत्य मंचन श्री अग्रसेन चौक पर किया जाएगा।जिसमें प्रातः महाराज जी का माल्यार्पण और संध्या काल में महायज्ञ व विशाल भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा।

प्रेस वार्ता में जयंती सहसंयोजक प्रांजुल गर्ग (गार्गो), आशीष अग्रवाल (कोठी) , सी.ए. विकास अग्रवाल, राहुल गोयल (जलेसर), उपसंयोजक राहुल गर्ग (बीमा), आकाश (एगोन), विपिन गोयल आदि उपस्थित रहे। समस्त कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी दिव्यांश अग्रवाल द्वारा दी गई ।

105
4612 views

Comment