logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्रद्धांजलि का आयोजन: राजस्थान प्रशासनिक अधिकारी प्रियंका बिश्नोई को दी श्रद्धांजलि

राजस्थान प्रशासनिक सेवा की अधिकारी प्रियंका बिश्नोई (33) का 15 दिन चले उपचार के बाद बुधवार देर रात अहमदाबाद के हॉस्पिटल में निधन हो गया। प्रियंका का अंतिम संस्कार गुरुवार दोपहर में फलोदी के सुरपुरा (ससुराल) में होगा। राजस्थान प्रशासनिक सेवा की अधिकारी प्रियंका बिश्नोई के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कुम्हारों की‌ बेरी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर किया गया। श्रद्धांजलि सभा में हरलाल बोला, जगदीश खीचड़, भगवानाराम प्रजापत, करनाराम सुथार, ओमप्रकाश भादू, मानाराम बोला, ओमप्रकाश तेतरवाल, पप्पू खिलेरी, रामदेव प्रजापत, रामजीवन बोला,अशोक बोला, दिनेश तेतरवाल, मनोहर खीचड़, कमलेश खीचड़, सुरेश खीलेरी, मुकेश चौधरी, विष्णु खीचड़, ओमप्रकाश बोला, राजूराम तेतरवाल,भेराराम सुथार, खेताराम सुथार, किशनाराम बोला, भीखाराम गोदारा, हनुमान बोला, नरेश GKG, कवरलाल खीचड़, रामनिवास बोला, रमेश प्रजापत,दीपाराम प्रजापत एवं युवा टीम के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में लोगो ने प्रियंका बिश्नोई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर 2 मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न समाजों के लोग उपस्थित थे। सभी ने अपने समाजसेवी अधिकारी को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।

142
12891 views

Comment