logo

नशे का कार्य करने वाला संगठन का साथी नहीं हो सकता, हमारा कार्य है समाज की बुराइयों को दूर करके स्वश्ता फैलाना - अजायब सिंह फतेहपुरी

टोहाना, 20 सतंबर- आज अनुभवी स्वास्थ्य मित्र संगठन हरियाणा की मासिक बैठक श्री गुरु रविदास धर्मशाला रतिया रोड टोहाना पर ब्लॉक प्रधान गुरदीप सिंह ढिल्लों रत्ताथेह की देख रेख में जॉइंट प्रभारी जगमोहन अरोड़ा व ज़िला फतेहाबाद प्रधान अजायब सिंह फतेहपुरी की अध्यक्षता में संपंन हुई। इस सफल मीटिंग के मंच की संचलना करते हुऐ भरत सिंह मंघेड़ा जनरल सैक्टरी ब्लॉक कार्यकारणी ने ब्लॉक कार्यकारणी सदस्यों को मंच पर अपने विचार पेश करने के लिए आमंत्रित किया जिस में जगत नडैल, जगसीर अमानी, जोरा सिंह समैण, पवन पिरथला, दर्शन कन्हड़ी, मंजीत सिंह टोहाना, जगमोहन अरोड़ा, संदीप खान के इलावा कार्यकारणी सदस्यों ने गांवों में नशीली दवाई के प्रचलन पर कहा कि सभी साथी सरकारी हिदायत के मुताबिक साफ सुथरा काम करें। जगमोहन अरोड़ा टोहाना ने संगठन की मजबूती के लिए अपने तजुर्बे के हिसाब से ठोस सुझाव पेश किया जिसकी पूरे संगठन के साथीयों ने सराहना की। इस बैठक में गांव गांव से सैकड़ों की संख्या में पहुंचे स्वास्थ्य मित्तरों का ब्लॉक प्रधान गुरदीप सिंह ढिल्लों ने स्वागत किया। अनुभवी स्वास्थ्य मित्र संगठन हरियाणा के ज़िला फतेहबाद के प्रधान अजायब सिंह फतेहपुरी ने पिछले दिनों टोहाना ब्लॉक के एक गांव में नशीली दवाईयां के पकड़े जाने पर संगठन के अपने साथीयों को आग्रह किया कि वो अपने काम को पूर्ण स्वश्ता से करें, कोई भी साथी सरकार की हिदायतों के खिलाफ कार्य ना करे, जो ऐसा काम करता पाया जाता है तो संगठन ना आज उसके साथ है और ना कल साथ होगा। जिलाध्यक्ष अजायब सिंह फतेहपुरी ने कहा कि नशे का कार्य करने वाला संगठन का साथी नहीं हो सकता। हमारा कार्य है समाज की बुराइयों को दूर करके स्वश्ता फैलाना। संगठन के साथी संगठन के नियमों अनुसार कार्य करें। इस मीटिंग में ज़िला कार्यकारणी के दिलबाग सिंह दीवाना, संदीप खान, मंजीत सिंह, राम सिंह बुयान, ब्लॉक कार्यकारणी से रमनदीप सिंह ढेर, जगसीर अमानी, जगत नडैल, विनोद कुमार म्योंद, जोरा सिंह समैण, संदीप भाटिया ललोदा, सुरेन्द्र अकांवाली, सतनाम शकरपुरा के इलावा कार्यकारणी के मैंबर व सदस्य हाजिर रहे।

31
5570 views