logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जैन समाज द्वारा निकाली गई श्री जी की भव्य शोभा यात्रा।

चंदला : नगर चंदला में जैन धर्म के अनुयायियों द्वारा महापर्व पर्वाधिराज पर्युषण पर्व के 10 दिन पूरी भक्ति और श्रद्धा के साथ होने के पश्चात आज सुबह 8 बजे नगर में श्री जी की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसमे जैन समाज के जन- बच्चों से लेकर बुजुर्ग और महिलाओं एवं बालिकाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया, शोभा यात्रा श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से होकर मुख्य मार्ग द्वारा रेस्ट हाउस तक निकाली गई, तथा समाज के समस्त धर्मस्नेही बंधुओं ने अपने घर के बाहर श्री जी की गाने और बाजों के साथ आरती की एवं सभी भक्तों में काफी उत्साह दिखा। श्री जी की शोभा यात्रा नगर के मुख्य मार्ग से होकर श्री 1008 दिगंबर जैन मंदिर चंदला में पहुंची और वहां पर श्री जी का अभिषेक पूजन और आरती इत्यादि कार्यक्रम संपन्न हुए।
उपरोक्त कार्यक्रम में चंदला नगर की समस्त जैन समाज मौजूद रही।

जीतेंद्र कुमार जैन
ALL INDIA MEDIA ASSOCIATION
जन -जन की आवाज के साथ।

152
18826 views

Comment