logo

पूरे हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया हजरत मुहम्मद साहब का जन्मदिन

कुशीनगर/कसया । आज 16 सितम्बर को कसया नगर के साथ साथ आस पास के गांव में भी पूरे धूम धाम से मनाया गया पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब का जन्मदिन। कसया नगर के गोला बाजार, जमा मस्जिद ,बेलवा रामजस, बैरिया राजा, भरौली,
पिपराहिया,मथौली,सबाया, रामनगर, शाहपुर कुरमौटा, नरकटिया सहित आदि गाव के मदरसों से जलूस को निकाल कर पूरे नगर में घुमाया गया। जगह जगह सामाजिक संगठनों द्वारा जलपान का पूरे इंतजामात किया गया था।
इस्लाम में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का दिन बहुत ही खास माना गया है। यह त्यौहार इस्लामिक कैलेण्डर के मुताबिक हर साल के तीसरे महीने यानी रवी अऊवल के 12 तारीख को मनाया जाता है। यह दिन विशेष रूप से पैगंबर मुहम्मद के जन्म का प्रतीक है। इस्लाम धर्म में उन्हें अल्लाह का आखिरी पैगम्बर माना जाता है।जिसे सुन्नी मुसलमान पूरे हर्षोउल्लास से मनाते है।

2
5239 views