logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मेरठ में अचानक भरभरा कर गिरा तीन मंजिला मकान

मेरठ के लोहिया बाजार थाना क्षेत्र के जाकीर नगर कालोनी में कल शनिवार की शाम को अचानक से एक तीन मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया जिसमें अब तक नौ लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं
सभी घायलों का इलाज मेरठ के मेडिकल कॉलेज में हो रहा है
मिली जानकारी के अनुसार जब यह घटना हुआ उस समय 15-16 लोग वहां पर मौजूद थे जिसमें अभी तक 12 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है बाकी लोगों को बाहर निकालने के लिए NDRF की टीम प्रयासरत हैं

बताया जा रहा है कि यह तीन मंजिला काफी पुराना था और यह पूरा मकान सिंगल पिलर के सहारे खड़ा था पिलर कमजोर था जिसके कारण मकान अचानक से धराशाई हो गया इस मकान के ग्राउंड फ्लोर में डेयरी चलता है लिहाजा मकान के मलबे में कुछ पशु भी दब गए हैं उन्हें भी निकालने का कार्य किया जा रहा है

190
1703 views

Comment