logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आजमगढ़ यूनिवर्सिटी में 23 सितंबर को होगा पहला दीक्षांत समारोह, ये होंगे मुख्य अतिथि

आजमगढ़ : जिले में नवनिर्मित विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह 23 सितंबर को आयोजित होने जा रहा है। दीक्षांत समारोह के लिए राज भवन से आधिकारिक सहमति प्राप्त हो चुकी है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति के रूप में प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

महाराजा सुहेल देव राज्य विश्वविद्यालय में आजमगढ़ एवं मऊ जिले के महाविद्यालय के विद्यार्थीयों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी मेधावियों को राज्यपाल के द्वारा स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। विश्वविद्यालय से संबंधित सभी जिलों के विद्यालयों के मेधावी छात्रों को इस दीक्षांत समारोह में आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा शोध उपाधि पूर्ण कर चुके शोधार्थियों को भी दीक्षांत समारोह में आमंत्रित किया गया है। जिन्हें राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार शर्मा ने इस आयोजन के लिए विभिन्न आवश्यक समितियों का गठन करते हुए सभी के दायित्वों का निर्धारण कर दिया है। 23 सितंबर को राज्यपाल आजमगढ़ विश्वविद्यालय में पधारेंगी। इसके लिए सारी तैयारियों की मॉनिटरिंग कुलपति स्वयं कर रहे हैं। पिछले एक वर्ष से विश्वविद्यालय में ना केवल कई पाठ्यक्रमों को मान्यता मिली है बल्कि गत सत्र से ही कोर्स संचालित हो रहे हैं। जिनमें अध्ययन-अध्यापन के लिए अतिथि प्रवक्ताओं का चयन भी किया जा चुका है।

169
3253 views

Comment