logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

धूलकोट तिराहे के निकट कंटेनर से हुई टक्कर में बाइक सवार की मौत, दूसरा युवक घायल

देहरादून। थाना सेलाकुई पर बीती रात्रि 9.18 बजे सूचना प्राप्त हुई कि धूलकोट जंगल में एक ट्रक ने एक मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों पर टक्कर मार दी है। सूचना पर तत्काल थाना सेलाकुई से रात्रि अधिकारी उप निरीक्षक कृष्ण कुमार चीता कर्मचारियों के साथ घटनास्थल धूलकोट रवाना हुए। घटनास्थल पर जाकर उन्होंने पाया कि घटनास्थल पर  एक व्यक्ति सनी उर्फ सागर ठाकुर पुत्र आनंद ठाकुर निवासी धोबी घाट विकासनगर उम्र 18 वर्ष घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला। उसे तत्काल 108 की मदद से हायर सेंटर कोरोनेशन अस्पताल देहरादून भेजा गया तथा दूसरा व्यक्ति अंशुल शर्मा उर्फ  कक्कू पुत्र रमेश शर्मा निवासी आसाराम इंटर कॉलेज के पास विकास नगर उम्र 19 वर्ष  घटनास्थल पर चित अवस्था में मृत पड़ा था।

शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने मोर्चरी विकासनगर भिजवाया तथा घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त मोटर साईकिल व दुर्घटना करने वाले  वाहन कंटेनर को कब्जे  में लेकर पुलिस उन्हें थाना सेलाकुई ले आई। दुर्घटना करने वाले कंटेनर चालक की मौके पर तलाश की गई, लेकिन चालक दुर्घटना करने के बाद फरार हो गया है! उपरोक्त घटना की जानकारी दोनों दुर्घटनाग्रस्त युवकों के परिजनों को दी गई, जिस पर दोनो के परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं। 


     आज  मृतक  अंशुल शर्मा  के शव का  पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराकर शव को आवश्यक कार्रवाई हेतु उनके परिजनों के सुपुर्द किया जा चुका है तथा दुर्घटना स्थल थाना प्रेमनगर का होने के कारण अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना प्रेमनगर को सूचना दे दी गई है।

126
14702 views
2 shares

Comment