logo

संत कबीर नगर खलीलाबाद- प्रभु श्री राम मन्दिर आयोध्या निर्माण समपर्ण निधि के क्रम में निकली शोभा यात्रा


संत कबीर नगर। 20 जनवरी 2021 को जनपद में श्रीराम मन्दिर निर्माण समर्पण निधि शोभायात्रा पूरे विधि विधान के साथ प्रभा ग्रुप के लोगों ने प्रभा भवन से निकालकर जूनियर हाई स्कूल खलीलाबाद के प्रांगण में समावेशित हुई।

इस दौरान जनपद के सांसद मा० प्रवीण कुमार निषाद एवं मा० पूर्व सांसद श्री इंद्रजीत मिश्र व तीनों विधायक गण तथा खलीलाबाद नगर सहकारी बैंक के सचिव श्री राजेश प्रकाश मिश्र नगर पालिका खलीलाबाद के चेयरमैन मा० श्याम सुंदर वर्मा समेत हजारों जन समुदाय एकत्रित हुए बताते चलें कि उक्त श्रीराम शोभायात्रा खलीलाबाद जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण से निकलकर पैदल मार्च करते हुए संघ कार्यालय बरदहिया बाजार तक पहुंच कर गोष्ठी में बदल गई जहां लोगों ने अपने-अपने विचार श्री राम शोभा यात्रा के बारे में जानकारियां दी गई।

इस अवसर पर प्रभा ग्रुप के सम्मानित सदस्यगण राजेश कुमार चतुर्वेदी बीके चतुर्वेदी राजेश पांडे रितेश त्रिपाठी प्रमोद कुमार त्रिपाठी बाल गोविंद राय विनोद मिश्रा हर शंकर सिंह उमेश सिंह सौरव सिंह सत्यम दुबे संदीप पाठक नीरज राव श्री कृष्ण पांडे मनीष सिंह अरुण त्रिपाठी विशाल सिंह विजय कुमार राय रवि प्रताप सिंह विकास सिंह नागेंद्र प्रताप सिंह एवं युवा छात्र नेता अंकुर पाण्डेय एवं सुशील कन्नौजिया सहित सैकड़ों महिलाओं द्वारा शोभायात्रा में उपस्थित रहे।

126
14701 views
1 comment  
50 shares
  • Vijay Shankar Pathak

    AIMA का कोटि कोटि आभार प्रकाशन हेतु🙏