logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नगर के चौक-चौराहों में जारी हैं स्वच्छता अभियान

कुरुद, धमतरी(छत्तीसगढ़)। नगर में जनप्रतिनिधियों ने लगातार स्वच्छता की मुहीम छेड़ी हैं। जिसमे प्रत्येक दिन सुबह जागरूक लोगों की टीम शहर के चौक-चौराहों में स्थापित प्रतिमाओं एवं अन्य जगहों की सफाई करते हुए आमजनों को प्रेरित कर रही हैं साथ ही यह सन्देश दे रही है कि स्वच्छता हमारी नैतिक जिम्मेदारी है, हमें अपने कुरुद को स्वच्छ व सुन्दर बनाने खुद आगे आना होगा।

बुधवार को कुरुद नगर के नया बाजार चौक स्थित श्री मंगल पांडे चौक ,इंडोर स्टेडियम में स्थापित श्री स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति व बाईपास स्थित शहीद वीरनारायण सिंह चौक की सफाई करते हुए जनजागृति फैलाई। चर्चा में पार्षष व सभापति मनीष साहू ने बताया कि अब अगले पड़ाव में गुुरूवार को संजय नगर स्थित डिपो रोड के गार्डन वार्ड क्रमांक 14 कुरूद में सफाई व पौधे के रखरखाव व सुरक्षा के लिए व्यवस्था की जाएगी।उन्होंने वार्डवासियों से इस अभियान में सहभगिता निभाने की अपील भी की।

इस अवसर पर प्रमोद साहू,  मनीष साहू, रमेश पांडे, मनोज अग्रवाल, रोशन जांगड़े, डुमेश साहू, दौलत ध्रुव, कृष्णकांत साहू, रामनारायण शर्मा, बसन्त साहू,  उत्तम साहू,  तुकेश साहू, ऐश्वर्य साहू, शिवांश साहू आदि ने अपनी सहभागिता प्रदान की।

126
14739 views
5 shares

Comment