logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

CG ब्रेकिंग : 20 साल की दुष्कर्म पीड़िता युवती तालाब में मिली लाश , 2 साल पहले हुआ था गैंगरेप , हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस...

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम सुलेसा में एक 20 वर्षीय युवती की शव तालाब में मिलने से हड़कंप मच गया है। बुधवार की रात गणेश विसर्जन के लिए तालाब पर पहुंचे ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह युवती की लाश तैरती हुई देखी, जिसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी। मृतिका के बारे में जानकारी मिली है कि दो साल पहले उसके साथ गांव के सात लोगों ने दुष्कर्म किया था, जिनके खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है और सभी आरोपी जेल में बंद हैं।

पंड्रापाठ पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी संभावनाओं की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक युवती की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, लेकिन हत्या की संभावना को पूरी तरह से नकारा नहीं किया जा सकता है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और किसी भी नई जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
CREDIT BY (www.bhilaikipatrika.com)

154
10787 views

Comment