logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एमपी में बाढ़ से हालात खराब, राजधानी भोपाल से भी सड़क संपर्क टूटा, कई शहरों में पुलों पर पानी

MP flood MP flood alert bhopal sagar raisen road closed news Narmada river flood news मध्यप्रदेश में लगातार बारिश के बाद एक बार फिर बाढ़ के हालात बन गए हैं। राज्यभर में तेज बरसात के कारण नदियों में उफान आ गया है, कई जगहों पर पुल पुलिया पानी में डूब गए हैं। नर्मदापुरम में नर्मदा खतरे के निशान की ओर तेजी से बढ़ रही है। कई जगहों पर आवागमन ठप हो गया है। यहां तक कि कई जिलों का राजधानी भोपाल से भी सीधा सड़क संपर्क टूट गया है।
एमपी के कई बांधों से पानी छोड़ा जा रहा है। प्रदेश के कुछ जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। शिवपुरी में भारी बारिश से बाढ़ आ गई है। यहां बाढ़ में फंसे 4 लोगों का रेस्क्यू किया गया। शिवपुरी में बारिश का लगातार 96 घंटे के लिए Orange अलर्ट जारी किया गया रायसेन raisen जिले में जोरदार बारिश हो रही है। जिले के गैरतगंज में 24 घंटों में 56 मिमी, बेगमगंज में 14.1, सिलवानी में 1.4, सुल्तानपुर में 1.1 तथा देवरी में 12.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।
बेगमगंज में पराशरी नाले में उफान आ गया है। इससे रायसेन के साथ ही सागर जिले का भी राजधानी भोपाल से सड़क संपर्क टूट गया है। पुल पर से आवागमन अभी बंद है।
राजधानी भोपाल में भी बुधवार सुबह से ही तेज बारिश जारी है। लगातार दो दिनों से जारी तेज बारिश के कारण कई निचली बस्तियों में पानी भर गया।
जबलपुर में लगातार बारिश से लबालब हुए बरगी डेम (bargi dam) के 11 गेट मंगलवार शाम को खोले गए जिससे नर्मदा में तेजी से पानी बढ़ रहा है। बरगी के 11 गेटों से 2690 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इधर तवा डैम के भी गेट खुल गए हैं।
बरगी और तवा डैम से छोड़े पानी से नर्मदापुरम जिले में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने नर्मदा के सभी तटवर्ती जिलों में अलर्ट घोषित कर दिया है। नर्मदापुरम narmadapuram के सेठानी घाट पर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। नर्मदा तेजी से खतरे के निशान की तरफ बढ़ रही है। बैतूल जिले के सतपुड़ा बांध (satpura dam sarni) के 14 में से 7 गेटों को खोलकर पानी छोड़ा गया।
शिवपुरी के मड़ीखेड़ा डैम के चार गेट खोल दिए गए हैं। लगातार 680 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। मंडला में बुधवार को नर्मदा और बंजर नदी का जलस्तर बढ़ गया। छोटे पुल से पांच फीट ऊपर पानी बह रहा है। महाराजपुर पेटेगांव के बीच बंजर नदी का पुल भी डूब गया है। पुल से आवागमन बंद है

140
13175 views

Comment