logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

परमवीर चक्र से सम्मानित वीर अब्दुल हमीद की पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि थार मुस्लिम एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी की ओर से

परमवीर चक्र से सम्मानित वीर अब्दुल हमीद की पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि

थार मुस्लिम एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी की ओर से मंगलवार को स्थानीय जामा मस्जिद के पास कुछ याद उन्हें भी कर लो, जो लौटकर घर न आए कार्यक्रम आयोजित कर वर्ष 1965 के युद्ध में पाकिस्तान के दांत खट्टे कर देने वाले परमवीर चक्र से सम्मानित बीर अब्दुल हमीद को उनकी पुण्य तिथि पर याद किया गया। सोसायटी सदस्यों ने शहीद मेजर अब्दुल हमीद के बलिदान पर चर्चा करते हुए सलामी पेश की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर परिषद के पार्षद हाणी दीन मोहम्मद ठेकेदार ने कहा कि सहीदों की बदौलत ही हम लोग आजादी की सांस ले रहे हैं। शहीद केवल देश ही नहीं बल्कि समान की भी धरोहर हैं। ये हमारी युवा पीड़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने

का कि बीर अब्दुल हमीद ने 7 पाकिस्तानी टैंकों को नष्ट कर भारतीय सैन्य इतिहास में एक मील का पत्थर खड़ा किया। उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। हमें ऐसे वीर जवानों की स्मृतियों को संजोए रखना होगा। इस दौरान सोसायटी के अध्यक्ष पेश इमाम हाजी लाल मोहम्मद सिद्दीकी, हाजी अब्दुल हफीज कुरेशी, मिस्त्री इलमदीन, हाजी हमीद खान व हज सेवक बच्चू खान कुम्हार ने कहा कि उत्तरप्रदेश के गाजीपुर जिले के धामुपुर गांव में 1 जुलाई 1933 में जन्मे वीर अब्दुल हमीद का

योगदान सदैव व याद किया जाएगा। सोसायटी के संयोजक अबरार मोहम्मद ने कहा कि जब-जब वीरता की चर्चा होगी वीर अब्दुल हमीद सदैव याद किए जाएंगे। अध्यक्षता करते हुए हानी अयूब तेली ने कहा कि वीर अब्दुल हमीद ने सिद्ध कर दिया कि यदि इच्छा शक्ति हो तो कुछ भी असंभव नहीं है। इस अवसर पर सोसापटी के हाजी यासीन राठौड़, मुख्तियार भाई, इदरीश मोहम्मद सिपाही, इक्बाल मोहम्मद आरिफ मोहम्मद कुरेशी, साहिल मुगल, अब्दुल रहमान नागोरी, इलियास भाई चढ़वा, आदिल खान मौजूद रहे।

180
11797 views

Comment