logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के आवास पर गणेश पूजन में सम्मिलित हुए मंत्री नन्दी

*केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के आवास पर गणेश पूजन में सम्मिलित हुए मंत्री नन्दी*

*उप राष्ट्रपति व केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ कई गणमान्यजनों का पारिवारिक सानिध्य प्राप्त किया*

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी देश की राजधानी दिल्ली में तीन मूर्ति मार्ग केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के आवास पर विगत कई वर्षों की भांति इस बार भी गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विघ्नहर्ता श्रीगणेश जी के दर्शन पूजन किया। हमेशा की तरह आदरणीय पीयूष गोयल जी का स्नेहिल व आत्मीय पारिवारिक सानिध्य प्राप्त किया।

मंत्री नन्दी ने कहा कि गणेश उत्सव भारतीय संस्कृति, परम्परा, आस्था, धार्मिकता एवं उत्सवधर्मिता का महोत्सव है। पूरे देश में उत्साह और उमंग का वातावरण है!
मंत्री नन्दी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की कर्मठता, सहजता एवं कठिन परिश्रम सदैव प्रेरित करती है! जिस प्रकार अपने छोटे भाई के रूप में हमारे सुख-दुःख की चिन्ता करते हैं उसे लेकर खुद को अत्यन्त सौभाग्यशाली मानता हूँ!
मंगलमूर्ति गजानन से सर्वकल्याण की मंगलकामना की! इस दौरान मंत्री नंदी ने राजनीति एवं मीडिया क्षेत्र के गणमान्यजनों से स्नेहिल भेंट हुई।

117
2331 views

Comment