logo

नवादा लोकसभा के सांसद विवेक ठाकुर के द्वारा, बरबीघा के माहुरी मंडल पंचायत भवन में सदस्यता अभियान के साथ-साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया।

* संवाददाता: तरुण कुमार सिंह बरबीघा खबर.
* फोटो:-स्टार न्यूज़ बिहार..
* वेबसाइट:-www.starnewsbihar.in
*खबर विस्तार से..
* बरबीघा। माहुरी मंडल पंचायत भवन।
* भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में चलाए जा रहे पहले फेज का सदस्यता अभियान के तहत इसकी शुरुआत बरबीघा के माहुरी मंडल पंचायत भवन में नवादा लोकसभा के सांसद विवेक ठाकुर, तथा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बरबीघा की माहुरी मंडल पंचायत में इसकी शुरुआत की गई. स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए शनिवार को सांसद विवेक ठाकुर बरबीघा के माहुरी मंडल पंचायत भवन में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के उपरांत एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी किया गया. सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि लोगों की पार्टी की प्राथमिक सदस्य बनने के लिए कम से कम 100 से 200 सक्रिय सदस्य बनाने होंगे. सांसद प्लीज कांफ्रेंस के दौरान कहा कि अभी तक एकमात्र महिला डॉ पूनम शर्मा ने सदस्य के मापदंड को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा जारी नंबर 8800002024 पर मिस कॉल करवा के और प्राप्त लिंक पर डिटेल भर के लोगों को सदस्य बना सकते हैं।फिर संसद विवेक ठाकुर ने कहा कि सदस्यों की संख्या के आधार पर ही आगामी होने वाले विधानसभा 2025 के चुनाव में बरबीघा या शेखपुरा से पार्टी द्वारा चुनाव लड़ने का भारतीय जनता पार्टी के द्वारा लिया जाएगा।

* आपको बताते चले की सदस्यता अभियान की बैठक में संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश मंत्री डॉ पूनम शर्मा ने कहा कि शुरुआती 2 दिनों में ही देश भर में 2 करोड़ से अधिक नए सदस्य बना लिए गए हैं पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी तभी बनेगी जब आप सभी गांव-गांव और घर-घर जाकर भाजपा की नीतियों से अवगत कराते हुए लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे. सांसद विवेक ठाकुर बैठक करने के बाद प्रखंड निरीक्षण भवन में सांसद के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस भी किया गया.सांसद के प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा में होने वाले विकास कार्यों को लेकर चर्चा करते हुए पियूष पंचायत के काशी बीघा जयंती ग्राम मुसहरी से लोदीपुर संपर्क पथ में नोनिया नदी पुल निर्माण,सकरी नहर पर भवन बीघा पैक्स के पास पुलिया का निर्माण,बरबीघा विधानसभा क्षेत्र के तीनों प्रखंडों में कुल 40 जगह पर पुलिया का निर्माण और एक दर्जन से अधिक टूटे-फूटे सड़क के मोरामती कारण और नई सड़क के निर्माण के लिए अनुशंसा किया गया है. सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि आगामी कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सभी राज्यों में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी.प्रेस कांफ्रेंस के बाद जनता दरबार का भी आयोजन किया गया।
* आपको बताते चले की बरबीघा के माहुरी मंडल पंचायत भवन में आयोजित सुरक्षा अभियान मैं भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर सुधीर कुमार, जिला उपाध्यक्ष विपिन मंडल को सदस्यता अभियान को सफल बनाने को लेकर टीम गठित करके काम करने का निर्देश दिया गया. भारतीय जनता पार्टी के नेताउमेश प्रसाद सिंह, प्रोफेसर रामविलास प्रसाद सिंह, विनोद माथुर, वरुण कुमार, सतीश विद्यार्थी, अरविंद कुमार, महेश सिंह,सुमन कुमारी, सहित काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे
👉 गणेश चतुर्दशी की ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई, स्टार न्यूज़ बिहार की पूरी टीम की तरफ से।

12
1426 views