logo

महिलाओं ने क्या प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन

Mdmobarakhossain
महिलाओं ने क्या प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन

माननीय मुख्यमंत्री झारखंड श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना झारखंड में लागू की गई है जिसके तहत झारखंड में 18 वर्ष से लेकर 50 वर्ष तक की सभी महिलाओं को ₹1000 प्रति माह सम्मान राशि के रूप में दिए जाएंगे जिसको लेकर झारखंड में महिलाओं में खुशी की लहर देखी जा रही हैं ठीक इसके विपरीत झारखंड हाईकोर्ट में झारखंड सरकार द्वारा दी जा रही महिलाओं को मैया सम्मान योजना के विरोध में याचिका दायर कर उक्त योजना को बंद करने की अपील की गई है जिससे महिलाओं का अपमान हुआ है जिसके विरोध में आज पाकुड़ शहर स्थित बाजार समिति गोकुलपुर के समीप जिले भर से आई महिलाओं के द्वारा केंद्र सरकार एवं भाजपा के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी का पुतला दहन किया गया एवं भाजपा एवं केंद्र सरकार के विरोध में के नारे लगाए गए भारतीय जनता पार्टी द्वारा महिलाओं का अपमान करना बंद करो, भारतीय जनता पार्टी मुर्दाबाद ,हेमंत सोरेन जिंदाबाद ,केंद्र सरकार होश में आओ, केंद्र सरकार ने किया महिलाओं का अपमान झारखंड सरकार ने क्या महिलाओं का सम्मान आदि। मोके पर रानी मरांडी ,संतोशिला सोरेन, सविता सोरेन, पानसुरी मुर्मू , होपोनमोय सोरेन, होपोनमोय मुरमू, पानमति टुडू, सिलवती मरांडी, लिलमुनी मुरमू, सरोजा मरांडी, शीला सोरेन, मायनो मरांडी, वासती मुरमू सहित सैकड़ों महिला उपस्थित थी।

1
1830 views