logo

उदयपुर शहर में पिछोला के बाद अब फतहसागर झील भी हुई लबालब झील के गेट आज दोपहर में खोले गये। इसके लिए 1 बजे का समय तय किया गया था।

उदयपुर:उदयपुर शहर में पिछोला के बाद अब फतहसागर झील भी लबालब हो गई है। झील के गेट आज दोपहर में खोले गये। इसके लिए 1 बजे का समय तय किया गया था। 13 फीट क्षमता वाली झील भर गई है। उदयपुर शहरवासी फतहसागर के ओवरफ्लो होने के नजारे को देखने के लिए उत्साहित नज़र आये। अमूमन ये झील सितंबर से पहले ही छलक जाती है लेकिन इस बार सितंबर महीने के पहले सप्ताह में हुई अच्छी बारिश के बाद झील में आवक तेजी से हुई। बीते वर्ष फतहसागर जुलाई महीने में ही भर गया था। फतहसागर झील में मुख्य रूप से पानी छोटा मदार और बड़ा मदार तालाब पर चादर चलने के बाद मदार नहर से होकर यहां आता है। इसके अलावा बड़ी तालाब पर रपट चलने के बाद उसका पानी भी ऊपली बड़ी, हवाला कलां होते हुए फतहसागर झील में पहुंचता है। साथ ही पिछोला झील भरने के बाद जब काले किवाड़ के गेट खोले जाते है तो पिछोला का पानी भी फतहसागर में आता है। इस तरह फतहसागर भरता है।

5
2791 views