logo

पूर्व सांसद डॉक्टर सतपाल तोमर ने किया पेट्रोल पंप का उद्घाटन



सरूरपुर : शुक्रवार को जसड़ सुल्तान नगर जोड़ा प्याऊ पर भाजपा नेता व पूर्व सांसद डा.सत्यपाल सिंह ने यादराम फ्यूल सेंटर का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख ठाकुर मनोज चौहान, ग्राम प्रधान जसड़ अफजाल पंवार, पंकज चौहान पूठ, कपिल शर्मा सांसद प्रतिनिधि पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा राष्ट्रवादी शिक्षक परिषद अध्यक्ष अजय कुमार शास्त्री , हर्रा पूर्व चेयरमेन गुलजार चौधरी, निमेश शर्मा, पंडित आदेश फौजी, आदेश कसाना, अनिल दबथुआ आदि मौजूद रहे। उधर, शुक्रवार कोपूर्व सांसद डा. सत्यपाल सिंह सरूरपुर में पेट्रोल पंप का उद्घाटन करने आए थे। उन्होंने ड्यूटी कर रहे अंडर ट्रेनिंग दारोगाओं को देखा तो तपाक से बोल पड़े कि इन्हें बुलाओ। जिसके बाद उन्होंने अपना परिचय देते हुए दारोगाओं का परिचय लिया। जिसके बाद अंडर ट्रेनिंग दारोगाओं और थानाध्यक्ष व महिला दारोगाओं की क्लास लेते हुए बातचीत शुरू की। जहां उन्होंने सबसे पहले सवाल पूछा कि पुलिस के मायने क्या है? इसे लेकर वहां मौजूद अंडरट्रेनिंग दारोगा और थानाध्यक्ष तक पुलिस शब्द की परिभाषा नहीं बता पाए। अंडर ट्रेनिंग दारोगाओं से कई अन्य सवाल जवाब भी किये। 10 मिनट तक उन्होंने ट्रेनिंग दारोगाओं की पाठशाला लेकर कानून के पाठ पढ़ाए।

10
4338 views