logo

पन्ना जिले के सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारी आज अवकाश पर

पन्ना/मुख्य नगर पालिका अधिकारी कल्याण संघ के बैनर तले जिले के सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी आज अवकाश पर रहे ,
अधिकारियों ने इस संबंध में कलेक्टर पन्ना को आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंप कर अपना विरोध दर्ज करवाया है
इस संबंध में जब पन्ना मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री शशि कपूर गड़पाले से बात की गई तो उन्होंने बताया कि राज्य की 400 से अधिक नगरीय निकायों में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी संघ के सदस्य शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप नागरिक सेवा उपलब्ध कराने का कार्य कर रहे हैं कई दिनों से विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मुख्य नगर पालिका अधिकारियों एवं निकायों के कर्मचारियों को प्रताड़ित करने की खबरें आ रही है
हरसूद की घटना जिसमें मोनिका परिधी पर जानलेवा हमला किया गया यह एक निंदनीय कार्य है ,इसके साथ ही अमरवाड़ा नगर पालिका के अंतर्गत मुख्य नगर पालिका अधिकारी पर पार्षद द्वारा सार्वजनिक रूप से चप्पल लेकर मारने की घटना सामने है
कभी जन प्रतिनिधियों द्वारा कभी प्रशासन के द्वारा कभी निविदा कारो द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारियों पर दबाव बनाया जाता है यदि नियमों की सीमा में कार्य करते हैं तो हर परिस्थिति में उन्हें विरोध का सामना करना पड़ता है इससे मुख्य नगर पालिका अधिकारियों में भय आक्रोश का वातावरण है इन सभी घटनाओं के विरोध में आज पन्ना जिले के सभी नगरीय निकायों के नगर पालिका अधिकारियों ने कलेक्टर पन्ना को ज्ञापन सौप कर 6 सितंबर दिन शुक्रवार को अवकाश में रहने का निर्णय लिया है।

76
10036 views