logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*MP News* मध्यप्रदेश के सतना से बड़ी खबर सामने आई है यहां नशीली कफ सिरप की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का पुलिस ने भं

ब्रेकिंग न्यूज:-Aima news

*MP News* मध्यप्रदेश के सतना से बड़ी खबर सामने आई है यहां नशीली कफ सिरप की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। हैरानी की बात ये है कि पुलिस ने इस मामले में जिन आरोपियों को पकड़ा है उनमें मध्यप्रदेश सरकार में राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी का बहनोई भी शामिल है। जिसे पुलिस ने करोड़ों रूपए की नशीली कफ सिरप की तस्करी और खरीद फरोख्त के आरोप में गिरफ्तार किया है।
इस मामले में एक बादल सिंह का नाम भी सामने आया है जो कि सांसद गणेश सिंह का करीबी बताया जाता है उसकी सांसद के साथ की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।
*जाँच में सामने आया मंत्री के बहनोई का नाम*
पुलिस ने मामले की जांच तेज की तो पाया कि सिंडीकेट के रूप में नशीली कफ सिरफ की तस्करी की जा रही थी। बीते दो सालों में करीब 5 करोड 35 लाख रूपये का कफ सिरप की खरीदी बिक्री का ट्रांजेक्शन पाया गया। अब नाम सामने आया आरोपी शैलेन्द्र सिंह उर्फ सिम्मू का जो लगातार आनरेक्स कफ सिरफ खरीद एवं बेच रहा था।
पुलिस ने शैलेन्द्र सिंह को पकड़ा और पूछताछ की तो उसने जुर्म करना स्वीकार किया।

165
3239 views

Comment