logo

गड्ढे के कारण चलती बाइक से गिरी महिला की मौत,बेटा जख्मी


(लगभग दो वर्ष पूर्व हुआ था पुल और सड़क का निर्माण)
खीरी प्रयागराज
नारीबारी कोराव मुख्य मार्ग गऊघाट पुल का निर्माण लगभग 2 वर्ष पूर्व हुआ था। जिसमें भारी अनियमितता से निर्माण कराया गया जिसके फलस्वरूप जल्द ही पूल के दोनों तरफ गड्ढे हो गए। जिसके कारण आए दिन वहां से चलने वाले यात्री दुर्घटना की शिकार होते रहे। दुर्घटना से बचने के लिए लोगों द्वारा कई बार इसकी शिकायत संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों से की गई। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा भी नए पुल के निर्माण एवं जल्द ही हुए गढ्ढा को लेकर कर ट्वीट किया गया था। जिसके कारण उक्त पुल काफी चर्चा में आया था। परंतु तब भी संबंधित अधिकारियों को कोई फर्क नहीं पड़ा। जिसके कारण आज एक परिवार से उसकी मां की सांस छिन गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्जुन शर्मा पुत्र स्वर्गीय राम सजीवान शर्मा निवासी खीरी बाजार अपनी मां शिव कुमारी के साथ बाइक से अपनी बहन के यहां जा रहा था। जैसे ही गऊघाट पुल के पास पहुंचा और पुल के पास हुए गड्ढे में अर्जुन शर्मा की बाइक अनियंत्रित हो गई और मां शिव कुमारी गिर गई जिसके कारण उन्हें गंभीर चोटे आई। आनन फानन में परिजनों द्वारा नजदीकी चिकित्सालय में घायल शिवकुमारी को उपचार हेतु ले जाया गया जहां डॉक्टर द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। जैसे ही मृतक का शव घर पहुंचने पर कोहराम सा मच गया।

46
4679 views