logo

शिक्षक_दिवस

समस्त शिक्षकजनों को #शिक्षकदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें।

हम सभी गुरुजनों को शत शत नमन करते हैं। 🙏 💐

#शिक्षक_दिवस_विशेष
एक शिक्षक हमारे जीवन में एक दोस्त और मार्गदर्शक की तरह होता है जो हमें अच्छे संस्कार देता है। शिक्षक छात्रों को जिम्मेदार नागरिकों में बदलने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते हैं। शिक्षक हमारे प्रत्येक जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
शिक्षक हमें स्कूल के विषय पढ़ाते हैं और अनुशासन, कड़ी मेहनत और कई अन्य चीजों के महत्व को भी सिखाते हैं। वे अपने सभी प्रयासों को आजमाते हैं ताकि हम कल सफल हो सकें, यह सही कहा जाता है कि शिक्षण एक ऐसा पेशा है जो कई अन्य व्यवसायों का निर्माण करता है। शिक्षक, शिक्षा और ज्ञान के जरिये बेहतर मानव संसाधन तैयार करता है, जो राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देता है।

भारत ही नहीं विश्व की कोई भी संस्कृति हो वहां शिक्षक को खास दर्जा प्राप्त है। शिक्षक का उद्देश्य सिर्फ शिक्षा देना ही नहीं है, बल्कि समाज में स्थापित बुराइयों को दूर कर चरित्र निर्माण करना भी है। शिक्षा का अर्थ किताबी ज्ञान कतई नहीं है, बल्कि इसके अंतर्गत चरित्र निर्माण, अनुशासन और तमाम सद्गुणों का समावेश भी है। शिक्षा को मानव व्यक्तित्व के विकास का साधन माना जाता है और शिक्षा का स्तर ही व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान दिलाता है।
आज के इस महान अवसर पर में अपने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई के साथ ही साथ उनके द्वारा किये गए महान कार्यो के लिए आभार व्यक्त करता हूँ।।
मो. वारिस

1
937 views