logo

नागौद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा धरना प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल के नाम विभिन्न मांगो को लेकर अनुविभागीय अधिकारी नागौद को ज्ञापन सौंपा

*नागौद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में तहशील परिसर में धरना प्रदर्शन पश्चात महामहिम राज्यपाल के नाम विभिन्न मांगो को लेकर अनुविभागीय अधिकारी नागौद को ज्ञापन सौंपा गया .*

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी सतना के मार्गदर्शन में नागौद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर बृहद धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया
उक्त अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिलीप मिश्र की उपस्थिति में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष एड. रमाकान्त मिश्र, वीरेंद्र सिंह छोटे, दादूराम बागरी, फिरोज आलम, मनीष पाठक, लक्ष्मी कुशवाहा ,संध्या लोधी उजनेही ,संध्या कुशवाहा फतेपुर, जय मिश्र,धर्मेन्द्र रजक हिलौंधा ने अनुविभागीय अधिकारी नागौद को ज्ञापन सौंपा!
जिसमे प्रमुख तौर पर मांग की गई की किसानो को बढ़ती हुईं आर्थिक परेशानियों बिजली की दरों में हो रही बेतहाशा वृद्धि सहित लगे हुए स्मार्ट मीटर, खस्ताहाल खराब सड़के बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था महिलाओ और अबोध बालिकाओं के साथ हो रहे दुराचार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्गो अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे भेदभाव अत्याचार और आवारा पशुओं की विकराल समस्या गौ माताओं को गली गली घूमना, और खरीफ की फसल का भारी नुकसान हुआ है जिसका सर्वे कराकर किसानों को उसका उचित मुआवजा दिलाया जाय!
आज के धरना कार्यक्रम में प्रमुख रुप से जिला कांग्रेस संगठन मंत्री प्रदीप समदरिया,भूपेंद्र सिंह,जिला महामंत्री मुख्तयार अहमद बच्चा, देवराज सिंह,जिला महामंत्री विनीत सिंह विन्नु,नागौद कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एड रमाकांत मिश्र,मृगेंद्र सिंह मंटू, गजेंद्र सिंह गुड्डू, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि वरुण गुजर, जितेंद्र सिंह जित्तू, विनोद कुशवाहा नयागांव,अशोक पिडिहा,अशोक सिंधु,अभिलाष कुशवाहा, राहुल सोनी, बाबूलाल चुहटेल, देवांशू सिंह परिहार कान्हा, मोनू सिंह लोधी, सुनील लोधी, मोबिन खान,आदि ने आपने विचार ब्यक्त किये जिसमे मुख्य रूप से केसरी लोधी, रोहणी लोधी, अंकित सिंह, अक्षत सिंह,मनीष बागरी वसुधा,रामलाल लोधी,प्रकाश कुशवाहा,नीरज कुशवाहा, कलीम खान, अजमल खान, विनोद रजक आमा,रामविशाल रजक, मनोज रजक, सतेन्द्र कुशवाहा सत्तू,मोहन कुशवाहा, शंकर कुशवाहा, अजीत कुशवाहा, विजय लोधी, दीपनारायण कुशवाहा, सुशील कुशवाहा, रियाज अहमद गोलू, राहुल कुशवाहा,आदि तथा दूर दराज से बड़ी संख्या में ग्रामीण जन पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे..!

14
6030 views