logo

**गिरधर नगर जैन संघ में प्रभु महावीर के जन्म वांचन पर ऐतिहासिक एकता: शाहीबाग में संयुक्त शोभायात्रा का आयोजन**



**शाहीबाग, अहमदाबाद** – आज गिरधर नगर जैन संघ शाहीबाग में एक ऐतिहासिक दिन के रूप में मनाया गया, जब प्रभु महावीर के जन्म वांचन के अवसर पर वर्षों से चला आ है। तिथि विवाद भूलकर दोनों पक्षों ने मिलकर एक संयुक्त शोभायात्रा का आयोजन किया। यह शोभायात्रा भगवान महावीर के पारने के उपलक्ष्य में निकाली गई, जिसमें दोनों पक्षों के साधु-साध्वियों सहित हजारों श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लिया। इस दृश्य ने सभी की आंखों में खुशी के आंसू ला दिए और संघ में एकता और प्रेम का वातावरण पैदा किया।

इस अवसर पर श्रद्धेय महान जैनाचार्य श्री यशोवर्म सूरीश्वरजी महाराज ने अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराते हुए कहा, "प्रभु महावीर के पारने के उपलक्ष्य में निकाली गई इस संयुक्त शोभायात्रा ने जिस तरह से सभी को एक साथ आने का अवसर दिया, उसी तरह प्रभु की कृपा से दोनों पक्षों के बीच के दरवाजे भी खुले रहें, यह मेरी प्रभु से प्रार्थना है।"

पूज्य आ. भ. भाग्य यश सूरीजी म.सा. और पू. शौर्यतिलक विजयजी म.सा. ने भी इस अनूठी शोभायात्रा को देखकर हर्ष व्यक्त किया और इसे एक ऐतिहासिक घटना के रूप में देखा।

गिरधर नगर जैन संघ में इस आयोजन ने एक नई ऊर्जा का संचार किया है। संघ के कई श्रद्धालुओं ने इस चातुर्मास मासक्षमण, सिद्धि तप, ह्रींकार 24 तीर्थंकर तप, अठाई, 11-15 उपवास जैसे कठिन तपों का पालन किया, जिसने पूरे शाहीबाग को एक आनंदमय माहौल से भर दिया। इन तपस्याओं की चारों ओर प्रशंसा हो रही है और संघ में इस आयोजन की अनुमोदना की जा रही है।

संघ के इस मिलनसार आयोजन ने ना केवल शाहीबाग को बल्कि पूरे जैन समुदाय को एकता और प्रेम का संदेश दिया है। आज का यह दिन न केवल प्रभु महावीर के जन्म वांचन का है, बल्कि यह दिन जैन समुदाय की एकता और सामूहिक सौहार्द का प्रतीक भी बन गया है।

1024
39786 views