logo

अज्ञात वाहन ने लिया 42 वर्षीय दिवाकर ठाकुर की की जान।

देवघर मंच: बाइपास रोड अवस्थित देवघर कॉलेज व जटाही मोड़ के बीच सोमवार देर रात सड़क हादसे में 42 वर्षीय दिवाकर ठाकुर की मौत हो गई। दिवाकर, जसीडीह थाना क्षेत्र के कोठिया गांव का निवासी था। वर्तमान में देवघर के कृष्णापुरी में परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहा था। जानकारी के अनुसार बिलासी मोहल्ले में सैलून चलाता था। रोज की तरह सोमवार को भी काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। रात करीब 11:45 बजे अज्ञात वाहन के धक्के से घायल होकर सड़क पर गिर गया था। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने नगर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग पार्टी व पीसीआर वैन मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल दिवाकर को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने प्राथमिक जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मंगलवार सुबह नगर थाना के एसआई धर्मवीर भगत ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने खंगाले। उससे अज्ञात वाहन चालक द्वारा लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए धक्का मारकर फरार होने की जानकारी मिली। उस आधार पर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। मृतक की पत्नी सुनीता देवी ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसका पति दिवाकर बिलासी में किराए के मकान में सैलून चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। सोमवार देर रात तक घर नहीं लौटने के बाद मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उसके कुछ देर बाद पुलिस ने फोन कर हादसे की जानकारी दी। सुनीता जब सदर अस्पताल पहुंची, तो पति को मृत अवस्था में पाया। घटना के बाबत पुलिस मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

0
736 views