logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उप स्वास्थ्य केंद्र में लगा ताला, उपचार के लिए ग्रामीण हो रहे परेशान स्वास्थ्य सेवाएं चल रहा है राम भरोसे


जिला:- कटिहार
संवाददाता:- सरफराज आलम
फलका प्रखण्ड के ग्रामीण क्षेत्र का स्वास्थ्य सेवाएं चल रहा है राम भरोसे । वहीं उप स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर में हमेशा ताला लटका रहता है। ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में सरकार हर रोज नई नई योजनाएं बना रही है। इसके लिए लाखों रुपए भी खर्च किए जा रहे हैं, जबकि वास्तविकता यह है अधिकतर ग्रामीण सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित हैं। इस गांवों में उप स्वास्थ्य केंद्र मौजूद है। वहां के रोगियों का उपचार नीम हकीमों पर निर्भर है। जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीण में स्वास्थ्य सुविधाएं दम तोड़ रही हैं। इससे न केवल लोगों को स्वास्थ सुविधाओं के लाभ से वंचित होना पड़ रहा है बल्कि अपना उपचार कराने के लिए उन्हें निजी फर्जी डॉक्टरों का सहारा लेना पड़ रहा है। लक्ष्मीपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में दो कर्मचारियों का उपस्थिति है। इस उप स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारियों न हाने के कारण ग्रामीणों को परेशान होना पड़ रहा है। मोरसंन्डा पंचायत लक्ष्मीपुर ग्राम पंचायत के सरपंच के पंच प्रतिनिधि मो0 तैयब ,श्याम प्रकाश राम, सदानंद मुनी ने बताया कि ग्राम में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ कर्मचारी महीनों में कभी कभार जब टीकाकरण करने आते है तो ताला खोला जाता है। ज्यादा तर दूसरे के दरवाजे पे टीकाकरण किया जाता है।और यहां पर हमेशा ताला लगा रहता है इससे लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। और बीमार होने पर अपना उपचार कराने के लिए प्राइवेट अस्पताल जाना पड़ता है। जबकि मेरे ग्राम में उप स्वास्थ्य केंद्र है। लेकिन यहां पर ताला  लगा रहता है। और कोई भी कर्मचारी अस्पताल में नहीं रहता है। जिससे ग्रामीणों को मजबूरन ईलाज के लिए बाहर जाना पड़ता है। साथ ही उप स्वास्थ्य केन्द्र के परिसर के चारों ओर गंदगी का आलम है। जिसको लेकर सरफराज आलम, प्रधान लेखपाल, आशीष कुमार लेखपाल पवन कुमार को संज्ञान में भी दिया था। जिसमें लेखपाल, आशीष कुमार के द्वारा आश्वासन दिया गया था कि जल्द ही इस  समस्या को ठीक कर लिया जाएगा। जिसमें उल्लेख किया गया था ग्राम में पदस्थ अन्य कर्मचारी कभी कभार ही आते हैं। जिससे गरीब वर्ग के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। तो वहीं आम आदमी भी परेशान हो रहा है। इस मामले को लेकर विभाग के अधिकारियों को भी कई बार अवगत कराया गया है। लेकिन इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया है। जिससे यहां के हालात खराब है। स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता महत्वपूर्ण है। और सरकार द्वारा स्वच्छता पर विशेष बल भी दिया जा रहा है। लेकिन उप स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य द्वार पर ही व्याप्त गंदगी स्वच्छता अभियान की पोल खोल रहा है। मुख्य द्वार के पास व्याप्त गंदगी और जल जमाव की समस्या इस अभियान की पोल खोलता दिख रहा है। ग्रामीणों ने शीघ्र ही सफाई कराने की मांग की है।

0
13 views

Comment