logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रवक्ता की पत्नी का हृदय गति रुक जाने से निधन पर शोक सभा का आयोजन

जौनपुर-विकासखंड क्षेत्र सुइथाकला के श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर में प्रधानाचार्य डॉ.अजेय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को एक शोक सभा आयोजित हुई । कॉलेज में गणित प्रवक्ता के रूप में सेवारत शिक्षक संतोष कुमार की पत्नी इंदू देवी(45) के निधन पर गांधी स्मारक विद्यालय संकुल के प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह रानू ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रबंधक ने कहा कि शिक्षक की पत्नी का आकस्मिक निधन विद्यालय परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने गहरा दुख जताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति शोक संवेदना प्रकट की है। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड के जिला मुख्य आयुक्त डॉ रणजीत सिंह ने कहा कि यह घटना पूरे विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत दुखदाई है। पूरा परिवार सदमे में है। उनका अचानक दुनिया छोड़कर चले जाना अत्यंत हृदय विदारक घटना है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं सद्गति दें। शिक्षक की पत्नी की तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही थी। उन्हें रीढ़ की हड्डी में समस्या थी। लगभग 2 वर्षों से इलाज चल रहा था, अचानक हृदय गति रुक जाने से उनका निधन हो गया। इलाज के लिए एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रधानाचार्य डॉ. अजेय प्रताप सिंह, अजय कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, विनय त्रिपाठी,धर्मदेव शर्मा, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह, अरुण कुमार मौर्य, डॉ.शोभनाथ यादव आदि शिक्षकों ने शोक व्यक्त किया है।

29
1284 views

Comment