logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

4 घरों से लाखो के जेवर व नकदी चोरी की खबर आई सामने

महोबा जिला से रविराज सोनी की न्यूज
AIMA MEDIA

खन्ना (महोबा) : थाना क्षेत्र के चिचरा गाँव में अज्ञात चोरों ने बारी बारी से चार घरों मे धावा बोलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। एक ही रात्रि मे चार चोरियो से गाँव दहल गया और उनमें असुरक्षा की भावना जागृत हो रही है। हालांकि पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर पीड़ितों को चोरी खुलासा का भरोसा दिलाया है। गाँव निवासी पीडित करिया, गुलाब रानी, रामनारायन, रामौतार आदि ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि रविवार की रात्रि में अज्ञात चोरों ने चार घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। आरोप है की सोने चांदी के जेवरात व नगदी ले गए है। कहा कि जब सुबह देखा तो डायल 112 को सूचना दी सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया है। ग्रामीणो की माने र्ता चिचारा मे यह कोई पहली घटना नही है। कुछ दिनो पूर्व 15 अगस्त की रात्रि को निर्माणाधीन पेट्रोल पम्प से अज्ञात बदमाशो द्वारा डीजल चोरी की घटना को अंजाम दिया था। डीजल चोरी की घटना अभी पूर्ण रूप से खुल नही पाई है और यह दूसरी घटना हो गई थाना खन्ना पुलिस इन तमाम चोरियो को खोलने मे नाकामयाब साबित हो रही है। खन्ना थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त घटना कि सूचना संज्ञान में है लेकिन अभी तक पीड़ित द्वारा कोई लिखित तहरीर नही प्राप्त हुई है।

185
16035 views

Comment